Home
Class 9
CHEMISTRY
कैनाल किरणें या धन किरणें या एनोड किरणें...

कैनाल किरणें या धन किरणें या एनोड किरणें उत्पन्न करने वाले प्रयोग का वर्णन कीजिये। उनकी मुख्य विशेषतायें लिखिये।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

कैथोड किरणों का उत्पन्न होना यह प्रदर्शित करता है कि परमाणुओं में ऋण आवेशित कण (इलेक्ट्रॉन) उपस्थित हैं। लेकिन एक परमाणु उदासीन होता है, अत: निश्चित रूप से ऋण आवेशित कणों को उदासीन करने के लिए धन आवेशित कण, परमाणु में उपस्थित होने चाहिए।
गोल्डस्टीन (Goldstein) का प्रयोग-1886 में, गोल्डस्टीन ने एक विसर्जन नली में छिद्रयुक्त कैथोड का प्रयोग किया तथा उच्च विभव (लगभग 10000 वोल्ट) का आवेश प्रवाहित किया। प्रयुक्त गैस का दाब 1 mm Hg करने पर, कैथोड के पीछे एक हल्का लाल रंग का प्रकाश दिखाई दिया।
गोल्डस्टीन ने निष्कर्ष निकाला कि यह प्रकाश ऐनोड किरणों (धनात्मक-किरणों) या कैनाल किरणों के कारण था जो छिद्रयुक्त कैथोड से होता हुआ, विसर्जन नली में प्रकाश उत्पन्न कर रहा था।

ऐनोड किरणों की विशेषतायें:
(i) ऐनोड किरणें सीधी रेखा में गमन करती हैं क्योंकि ऐनोड किरणों के मार्ग में रखी वस्तु की छाया उसी तरफ बनती है।
(ii) ऐनोड किरणें कणों की बनी हैं क्योंकि इनके मार्ग में हल्की फिरकी रखने पर घूमने लगती है।
(iii) ऐनोड किरणें धन आवेशित हैं क्योंकि तीव्र क्षेत्र में वे ऋणाग्र की तरफ विचलित हो जाती हैं।
(iv) उत्पन्न ऐनोड किरणें की प्रवृत्ति विसर्जन नली में ली गयी गैस पर निर्भर करती है।
परिणाम- उपरोक्त प्रयोग से यह निष्कर्ष निकलता है कि परमाणु की संरचना में धन आवेशित कण उपस्थित हैं, इन कणों को प्रोटॉन कहते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • परमाणु-संरचना

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर(आंकिक प्रश्न)|16 Videos
  • परमाणु-संरचना

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर(लघु उत्तरीय प्रश्न)|25 Videos
  • परमाणु, अणु और आयन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर(आंकिक प्रश्न)|45 Videos
  • प्राकृतिक संसाधन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|6 Videos
KIRAN PUBLICATION-परमाणु-संरचना-अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
  1. परमाणु के रदरफोर्ड मॉडल का वर्णन कीजिए तथा बताइए कि यह क्यों अमान्य हो...

    Text Solution

    |

  2. कैनाल किरणें या धन किरणें या एनोड किरणें उत्पन्न करने वाले प्रयोग का व...

    Text Solution

    |

  3. संयोजकता इलेक्ट्रॉन का महत्व लिखिए व तत्व की संयोजकता निर्धारण में इसक...

    Text Solution

    |

  4. हाइड्रोजन के कितने समस्थानिक हैं ? उनका संघटन व गुणधर्म लिखिए।

    Text Solution

    |

  5. रेडियोऐक्टिव समस्थानिकों के प्रायोगिक अनुप्रयोगों को विशिष्ट उदाहरणों ...

    Text Solution

    |

  6. इस अध्याय में दिए गए सभी परमाणु मॉडलों की तुलना कीजिए।

    Text Solution

    |

  7. बोर के परमाणु मॉडल की व्याख्या कीजिए।

    Text Solution

    |

  8. विभिन्न कोशों में इलेक्ट्रॉन वितरण के क्या नियम हैं ?

    Text Solution

    |

  9. परमाणु में इलेक्ट्रॉन विभिन्न ऊर्जा स्तरों में किस प्रकार वितरित होते ...

    Text Solution

    |