Home
Class 9
CHEMISTRY
स्पष्ट करें कि स्थिर अनुपात तथा गुणित अन...

स्पष्ट करें कि स्थिर अनुपात तथा गुणित अनुपात के नियम परमाणुओं के विचार की पुष्टि करते हैं।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

स्थिर अनुपात का नियम - "किसी रासायनिक यौगिकों में द्रव्यमान (mass) के हिसाब से तत्त्वों के अनुपात सदैव निश्चित होते हैं" चाहे वह यौगिक किसी भी स्रोत से प्राप्त क्यों न किया गया हो।
उदाहरण- पानी में हाइड्रोजन और ऑक्सीजन का द्रव्यमान के हिसाब से अनुपात सदैव 1 : 8 होता है, चाहे पानी वर्षा का हो, नदी का हो या फिर कुएँ का।
चूँकि, एक यौगिक में विभिन्न तत्त्वों का द्रव्यमान के हिसाब से अनुपात निश्चित होता है। इससे हम यह निष्कर्ष निकालते हैं कि एक यौगिक में प्रत्येक तत्त्व की मूल इकाइयों की संख्या समान होगी चाहे वह यौगिक किसी भी स्रोत से प्राप्त किया गया हो। एक तत्त्व की सभी मूल इकाइयों का द्रव्यमान भी समान होगा। अतः प्रत्येक तत्त्व मूल इकाई, जिसे परमाणु कहते हैं, के रूप में यौगिकों में संयुक्त होते हैं। पानी (`H_2O`) में हाइड्रोजन के दो परमाणु तथा ऑक्सीजन का एक परमाणु होता है।
गुणित अनुपात का नियम - "जब दो तत्त्व परस्पर संयोग करके एक से अधिक यौगिक बनाते हैं, तो उनमें से किसी एक तत्त्व के विभिन्न भार, जो दूसरे तत्त्व के निश्चित भार से संयोग करते हैं, परस्पर सरल (पूर्णांकों के) अनुपात में होते हैं।"
उदाहरण हाइड्रोजन और ऑक्सीजन परस्पर संयोग करके दो यौगिक पानी `(H_2O)` तथा हाइड्रोजन परऑक्साइड `(H_2O_2)` बनाते हैं।
पानी में हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन का अनुपात 1: 8 तथा हाइड्रोजन परऑक्साइड में हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन का अनुपात 1: 16 है।
इस प्रकार, हम देखते हैं कि दो यौगिकों (`H_2O` तथा `H_2O_2`) में ऑक्सीजन के विभिन्न भार (क्रमशः 8 तथा 16) जो हाइड्रोजन के निश्चित भार (1) से संयोग करते हैं, परस्पर सरल अनुपात (8 : 16=12) में हैं।
चूँकि, एक जैसे तत्त्वों से बने दो या अधिक यौगिकों में एक तत्त्व के द्रव्यमानों का अनुपात, जो दूसरे तत्त्व के निश्चित द्रव्यमानों से संयोग करता है, सरल पूर्णांकों के द्वारा संबंधित होता है। इसलिए हम कह सकते हैं कि विभिन्न यौगिकों में प्रत्येक तत्त्व की एक मूल इकाई, जो संयोग करती है, उसे परमाणु कहते हैं। `H_2O_2` में हाइड्रोजन की दो इकाई (परमाणु) तथा ऑक्सीजन की एक इकाई है तथा `H_2O_2` में हाइड्रोजन की दो इकाइयों के साथ ऑक्सीजन की भी दो इकाइयाँ (परमाणु) संयुक्त हैं जिससे सरल अनुपात 1:2 की व्याख्या होती है।
अतः, उक्त दोनों नियमों से परमाणुओं के विचार की पुष्टि हो जाती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • परमाणु, अणु और आयन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर(आंकिक प्रश्न)|45 Videos
  • परमाणु, अणु और आयन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर(लघु उत्तरीय प्रश्न)|45 Videos
  • पदार्थ का वर्गीकरण

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (आंकिक प्रश्न)|7 Videos
  • परमाणु-संरचना

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर(आंकिक प्रश्न)|16 Videos
KIRAN PUBLICATION-परमाणु, अणु और आयन-अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
  1. रासायनिक सूत्र से आप क्या समझते हो? किसी यौगिक का सूत्र क्या प्रदर्शित...

    Text Solution

    |

  2. निम्नलिखित को समझाइए- द्रव्यमान के संरक्षण का नियम

    Text Solution

    |

  3. निम्नलिखित को समझाइए- स्थिर अनुपात का नियम

    Text Solution

    |

  4. निम्नलिखित को समझाइए- परमाणु, अणु तथा आयन

    Text Solution

    |

  5. निम्नलिखित को समझाइए- परमाणु द्रव्यमान

    Text Solution

    |

  6. निम्नलिखित को समझाइए- अणु द्रव्यमान

    Text Solution

    |

  7. स्पष्ट करें कि स्थिर अनुपात तथा गुणित अनुपात के नियम परमाणुओं के विचार...

    Text Solution

    |

  8. परमाणु और अणु में अन्तर बताएँ या तत्त्व के सूक्ष्मतम कण और यौगिक के सू...

    Text Solution

    |

  9. 'सरल सूत्र' और 'अणुसूत्र' में क्या अन्तर है? ये दोनों किस प्रकार परस्प...

    Text Solution

    |