Home
Class 10
BIOLOGY
एक तंत्रिका कोशिका का नामांकित चित्र बना...

एक तंत्रिका कोशिका का नामांकित चित्र बनाइए तथा समझाइए कि इसके द्वारा सूचनाओं का संवहन किस प्रकार होता है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

तंत्रिका कोशिका की संरचना तंत्रिका प्रणाली की संदेश संवहन करने वाली रचनात्मक तथा कार्यात्मक इकाई तंत्रिका कोशिका कहलाती है। शरीर में पाई जाने वाली यह सबसे लंबी कोशिका है। इसके तीन घटक होते हैं-
(i) कोशिकाकाय, (ii) द्रुमिका, (iii) तंत्रिकाक्ष।
कोशिकाकाय में केंद्रक तथा कणिकामय कोशिका द्रव्य विद्यमान होता है। द्रुमिकाएँ छोटे तथा शाखित प्रवर्ध होते हैं तथा तंत्रिकाक्ष एकल लम्बा रेशे के समान संरचना है। तंत्रिकाक्ष और दुमिका दोनों कोशिकाकाय से निकलते हैं। तंत्रिका कोशिका विद्युत् संकेतों के रूप में तंत्रिका आवेग का अन्य तंत्रिका कोशिका तक आदान-प्रदान करती है। तंत्रिका कोशिकाएँ प्रमुख रूप से तीन प्रकार की होती हैं-
(i) प्रेरक तंत्रिका कोशिका, (ii) संवेदी तंत्रिका कोशिका, (iii) बहु-ध्रुवी तंत्रिका का तंत्रिका कोशिका।
न्यूरॉन के कार्य-(i) संवेदी कार्य-न्यूरॉन उद्दीपन ग्रहण करते हैं तथा इसे मेरुरज्जु और मस्तिष्क (CNS) को प्रेषित करते हैं।
(ii) न्यूरॉन संयुक्त रूप से उद्दीपन का विश्लेषण करते हैं एवं शरीर के कार्यों का नियंत्रण व समन्वय करते हैं।
(iii) न्यूरॉन सूचना/संदेश को मस्तिष्क से प्रभावित अंग तक पहुँचाते हैं। ये मोटर तंत्रिकाएँ होती हैं। न्यूरॉन प्रतिवर्ती क्रियाएँ करते हैं जो अचानक और तीव्र प्रतिक्रियाएँ होती हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • नियंत्रण एवं समन्वय

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (I.अति-लघूत्तरात्मक प्रश्न) ( बहुविकल्पी प्रश्न)|53 Videos
  • नियंत्रण एवं समन्वय

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (I.अति-लघूत्तरात्मक प्रश्न) (एक शब्द/वाक्यांश प्रश्न) |72 Videos
  • नियंत्रण एवं समन्वय

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न (अनुभाग-7.3 के प्रश्न) |4 Videos
  • जैव प्रक्रम

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (III.निबन्धात्मक प्रश्न )|5 Videos
  • प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise निबन्धात्मक प्रश्न|1 Videos
DEEPAK PUBLICATION-नियंत्रण एवं समन्वय -पाठ्यपुस्तक के अभ्यास के प्रश्न
  1. निम्नलिखित में से कौन-सा पादप हॉर्मोन है?

    Text Solution

    |

  2. दो तंत्रिका कोशिका के मध्य खाली स्थान को कहते हैं

    Text Solution

    |

  3. मस्तिष्क उत्तरदायी है

    Text Solution

    |

  4. हमारे शरीर में ग्राही का क्या कार्य है? ऐसी स्थिति पर विचार कीजिए जहाँ...

    Text Solution

    |

  5. एक तंत्रिका कोशिका (न्यूरॉन) की संरचना बनाइए तथा इसके कार्यों का वर्णन...

    Text Solution

    |

  6. एक तंत्रिका कोशिका का नामांकित चित्र बनाइए तथा समझाइए कि इसके द्वारा स...

    Text Solution

    |

  7. पादप में प्रकाशानुवर्तन किस प्रकार होता है?

    Text Solution

    |

  8. मेरुरज्जु आघात में किन संकेतों के आने में व्यवधान होगा?

    Text Solution

    |

  9. पादप में रासायनिक समन्वय किस प्रकार होता है?

    Text Solution

    |

  10. एक जीव में नियंत्रण व समन्वय में तंत्र की क्या आवश्यकता है?

    Text Solution

    |

  11. अनैच्छिक क्रियाएँ तथा प्रतिवर्ती क्रियाएँ एक-दूसरे से किस प्रकार भिन्न...

    Text Solution

    |

  12. जंतुओं में नियंत्रण एवं समन्वय के लिए तंत्रिका तथा हॉर्मोन क्रियाविधि ...

    Text Solution

    |

  13. छुई-मुई पादप की गति तथा हमारी टांग में होने वाली गति के तरिके में क्या...

    Text Solution

    |