Home
Class 10
BIOLOGY
प्रत्येक पादप हॉर्मोन के चार कार्य लिखिए...

प्रत्येक पादप हॉर्मोन के चार कार्य लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(a) ऑक्सिन का प्रभाव-(i) यह शीर्ष कलिका के शीर्ष प्रभाव (Apical Dominance) को बढ़ाता है।
(ii) यह कोशिका विभाजन तथा कोशिका वृद्धि को बढ़ाता है।
(iii) यह कैलस तथा कलम में जड़ों के बनने को बढ़ावा देता है। (iv) यह पारथैनोकापी-बिना निषेचन के बीज-रहित फलों के विकास को बढ़ावा देता है।
(b) जिब्बेरेलिन के प्रभाव-(i) यह बीजों के अंकुरण तथा बीजों की प्रसुप्त अवस्था को तोड़ने में सहायक है।
(ii) यह एक बौने पौधे को लंबा कर देता है।
(iii) यह निम्न प्रकाश परिस्थितियों में दीर्घ प्रकाश पौधों में फूल आने की प्रक्रिया को बढ़ावा देता है।
(iv) यह मादा पादप में नर फूलों के बनने को बढ़ावा देता है।
(c) साइटोकाइनिन के प्रभाव-(i) यह बीजों की प्रसुप्त अवस्था को तोड़ने में सहायक है।
(ii) यह कोशिका विभाजन की दर को बढ़ावा देता है।
(iii) यह पौधों में एजिंग (बुढ़ापा) को धीमा कर देता है।
(iv) ऑक्सिन के साथ यह भी पौधों में अंग बनने की क्रिया को बढ़ावा देता है।
(d) इथाइलीन के प्रभाव-(i) यह फलों को पकाने में सहायक है।
(ii) यह एजिंग की दर को बढ़ाता है।
(iii) यह आम तथा अनानास में फूलों के आने की शुरुआत कर देता है।
(iv) यह पत्ते, फूल व फलों के समय से पहले गिरने को बढ़ावा देता है।
(e) एसिसिक,अम्ल के प्रभाव-(i) यह बीज प्रसुप्तता तथा कलिका प्रसुप्तता को बढ़ावा देता है।
(ii) यह पत्तों के समय से पहले गिरने को बढ़ावा देता है।
(iii) यह पौधों में एजिंग को बढ़ावा देता है।
(iv) यह बीज अंकुरण को दबा देता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • नियंत्रण एवं समन्वय

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (II. लघूत्तरात्मक प्रश्न) |44 Videos
  • जैव प्रक्रम

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (III.निबन्धात्मक प्रश्न )|5 Videos
  • प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise निबन्धात्मक प्रश्न|1 Videos