Home
Class 7
BIOLOGY
जल-संदूषित होने के कारण लिखें। जल को संद...

जल-संदूषित होने के कारण लिखें। जल को संदूषित होने से बचाने के उपाय भी लिखें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जल-संदूषित होने के कारण-
(1) खुले मैदानों तथा जल-स्रोतों के निकट मल-मूत्र त्यागना, जिससे यह मल-मूत्र वर्षा द्वारा जल-स्रोतों में मिल जाता है।
(2) कारखानों से निकले अपशिष्ट पदार्थों को जल-स्रोतों में मिलाना।
(3) नालियों के जल को जल-स्रोत में मिलने देना।
(4) कृषि में प्रयुक्त कीटनाशक व उर्वरक वर्षा के जल के साथ बहकर जल-स्रोत में मिल जाते हैं।
(5) जल-स्रोतों में मनुष्य तथा पशुओं का स्नान करना।
(6) जल-स्रोतों में कपड़े धोना।
(7) जल-स्रोतों में पॉलिथीन तथा अन्य ठोस अपशिष्ट डालना।

जल-संदूषित होने से बचाने के उपाय-
(1) मल-मूत्र को खुले में त्यागने की बजाए सीवरेज व्यवस्था का प्रयोग करना चाहिए।
(2) कारखानों से निकले अपशिष्ट पदार्थों को जल-स्रोतों में मिलाने से उपचारित करके रसायनों को दूर कर देना चाहिए।
(3) नालियों के जल को जल-स्रोतों में मिलाने से पहले उपचारित करना चाहिए।
(4) कृषि में कम-से-कम कीटनाशक व उर्वरक डालने चाहिएँ तथा खेत के चारों ओर ऊँची मेढ़ लगानी चाहिए।
(5) जल-स्रोतों में स्नान नहीं करना चाहिए।
(6) जल-स्रोतों के निकट कपड़े नहीं धोने चाहिएँ।
(7) जल-स्रोतों में ठोस अपशिष्ट नहीं डालने चाहिएँ, बल्कि उन्हें गड्ढे में दबाकर खाद बनानी चाहिए।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • अपशिष्ट जल की कहानी

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise अध्याय का तीव्र अध्ययन |17 Videos
  • अपशिष्ट जल की कहानी

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघूतरात्मक प्रश्न )|13 Videos
  • MODEL TEST PAPER

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise प्रश्न |88 Videos
  • जंतुओं और पादप में परिवहन

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (अध्याय का तीव्र अध्ययन)|22 Videos
DEEPAK PUBLICATION-अपशिष्ट जल की कहानी -परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (दीर्घ-उत्तरात्मक प्रश्न)
  1. जल-संदूषित होने के कारण लिखें। जल को संदूषित होने से बचाने के उपाय भी ...

    Text Solution

    |