Home
Class 9
BIOLOGY
जंतु जगत के प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कर...

जंतु जगत के प्रमुख विशेषताओं का वर्णन करें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जन्तु जगत की प्रमुख विशेषतायें निम्नलिखित हैं
(i) ये बहुकोशिकीय (Multicellular) तथा यूकैरियोटी (Eukaryote) होते हैं।
(ii) जन्तु परपोषी या विषमपोषी होते हैं अर्थात् क्लोरोफिल अनुपस्थित रहने के कारण जन्तु अपने भोजन का संश्लेषण स्वयं नहीं करते हैं। बल्कि भोजन के लिये ये अन्य जीवों (पौधों एवं जन्तुओं) पर निर्भर होते हैं। आवश्यकता से अधिक मात्रा में ग्रहण किये गये भोज्य पदार्थ जैसे कार्बोहाइड्रेट का संचय ये ग्लाइकोजन के रूप में करते हैं।
(iii) इनका शरीर द्विस्तरीय या डिप्लोब्लास्टिक अथवा त्रिस्तरीय या ट्रिप्लोब्लास्टिक होता है। जन्तुओं का शरीर जब दो जनन-स्तरों एक्टोडर्म तथा एंडोडर्म का बना होता है तब वे द्विस्तरीय जन्तु कहलाते हैं। परन्तु वैसे जन्तु जिनके शरीर के निर्माण में इन दो जनन-स्तरों के अतिरिक्त तीसरा जनन-स्तर मिसोडर्म भी सम्मिलित होता है, ट्रिप्लोब्लास्टिक कहलाते हैं।
(iv) जन्तु प्राय: चलायमान होते हैं।
(v) शरीर का आकार निम्नलिखित प्रकार का हो सकता है—(a) द्विपार्श्व सममित (b) अरीय सममित (c) असममित।
(vi) वास्तविक देहगुहा या सीलोम मौजूद हो भी सकता है या नहीं भी। शरीर की दीवार और आहारनाल के बीच की जगह को देहगुहा कहते हैं। जब इस देहगुहा के चारों ओर भ्रूण के मेसोडर्म की एक परत होती है तब देहगुहा को सीलोम कहते हैं।
(vii). बाह्यकंकाल अथवा अंत:कंकाल का होना या नहीं होना।
(viii) उपांगों का पाया जाना या नहीं पाया जाना। उपांग संधित अथवा असंधित हो सकते हैं।
(ix) नोटोकॉर्ड एवं आहारनाल का पाया जाना अथवा नहीं पाया जाना।
(x) उच्च कोटि के जन्तुओं में तंत्रिका तंत्र तथा पेशीतंत्र पाये जाते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जीवों में विविधता

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)|16 Videos
  • जीवों में विविधता

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (रिक्त स्थान की पूर्ति)|10 Videos
  • जीवों में विविधता

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (लघु उत्तरीय प्रश्न)|50 Videos
  • खाद्य-संसाधन-पौधे

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर ( दीर्घ उचरीय प्रश्न )|6 Videos
  • परीक्षोपयोगी वस्तुनिष्ठ प्रश्न एवं उनके उत्तर

    KIRAN PUBLICATION|Exercise प्रश्न|90 Videos
KIRAN PUBLICATION-जीवों में विविधता-अभ्यासार्थ प्रश्न (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
  1. मोनेरा की विशेषताओं को लिखें।

    Text Solution

    |

  2. शैवाल कवक से किस प्रकार भिन्न हैं ? दोनों का एक-एक उदाहरण दें।

    Text Solution

    |

  3. क्रिप्टोगेम्स एवं फेनरोगेम्स के विभेदों को समझाएँ।

    Text Solution

    |

  4. जिम्नोस्पर्म के मुख्य लक्षणों को लिखें।

    Text Solution

    |

  5. द्विबीजपत्री तथा एकबीजपत्री पौधों को किन आधारों पर विभाजित किया जाता ह...

    Text Solution

    |

  6. जंतु जगत के प्रमुख विशेषताओं का वर्णन करें।

    Text Solution

    |

  7. वर्ग एंफिबिया के विशेषताओं का उदाहरण सहित वर्णन करें। ये उभयचर क्यों क...

    Text Solution

    |

  8. वर्ग मैमेलिया के लक्षणों का वर्णन करें।

    Text Solution

    |

  9. वर्ग एवीज की विशेषताओं का उल्लेख करें। इनके शरीर के कौन-से अंग पंखों म...

    Text Solution

    |