Home
Class 9
CHEMISTRY
कोलॉइडी विलयन के प्रमुख गुण क्या हैं ?...

कोलॉइडी विलयन के प्रमुख गुण क्या हैं ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

कोलॉइडी विलयन के प्रमुख गुण निम्न हैं
(i) विषमांग मिश्रण- कोलॉइडी विलयन विषमांग होता है। इसमें परिक्षेपित कणों को उच्च क्षमता वाले माइक्रोस्कोप की सहायता से देखा जा सकता है।
(ii) छानना-क्रिया-कोलॉइड के कण छान्ना-पत्र के आर-पार आ-जा सकते हैं।
(iii) स्थायित्व – कोलॉइड के कण बहुत स्थायी होते हैं। कोलॉइड को स्थिर छोड़ देने पर उसके कण नीचे नहीं बैठते हैं।
(iv) कणों का आकार कोलॉइड के कणों का आकार (व्यास) `10^(-7)` cm और `10^(-5)` cm के बीच होता है।
(v) ब्राऊनी गति–कोलॉइडी विलयन के अन्तर्गत कोलॉइड के कण टेढ़े-मेढ़े मार्ग से होकर अनवरत गमन करते रहते हैं। इसे ब्राऊनी गति कहा जाता है। कोलॉइड के कणों का विलायक के कणों के साथ टक्कर होते रहने से ब्राऊनी गति उत्पन्न होती है।
(vi) टिंडल प्रभाव- किसी प्रकाशपुंज को एक कोलॉइडी विलयन से होकर प्रभावित करने पर किरण-पथ पारभासित हो जाता है। इसका कारण यह है कि कोलॉइड के कण प्रकाश का प्रकीर्णन कर देते हैं। ये कण सूक्ष्म प्रकाश बिंदु के रूप में अनियमित रूप से गमन करते हुए दिखायी पड़ते हैं। यह घटना टिंडल प्रभाव कहलाती है। इस प्रभाव के फलस्वरूप हम कोलॉइड के कणों को नहीं देखते, बल्कि उनके द्वारा प्रकीर्ण प्रकाश को ही देख पाते हैं। इन कणों की गिनती भी की जा सकती है तथा उनके आकार भी निर्धारित किये जा सकते हैं। टिंडल प्रभाव उस समय भी दिखायी पड़ता है जब कोई प्रकाशपुंज एक छेद से होकर कमरे में आता है। कमरे में उपस्थित धूल कण जो पहले दिखायी नहीं पड़ते थे, प्रकाश के प्रकीर्णन होने से दिखायी पड़ने लगते हैं।
(vii) वैद्युतकण संचलन– अनेक कोलॉइडी का विद्युततः आवेशित होते हैं। इनपर धन या ऋण आवेश उपस्थित रह सकते हैं। अतः कोलॉइडी विलयन से होकर विद्युत धारा प्रवाहित करने पर ये कण विपरीत आवेश वाले इलेक्ट्रोडों की ओर गमन करने लगते हैं। इलेक्ट्रोडों पर पहुँचकर ये कण आवेशहीन होकर अवक्षेप के रूप में पृथक हो जाते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पदार्थ का वर्गीकरण

    KIRAN PUBLICATION|Exercise प्रश्नावली (आंकिक प्रश्न)|2 Videos
  • पदार्थ का वर्गीकरण

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न ) I. सही विकल्प का चयन करें :-|17 Videos
  • पदार्थ का वर्गीकरण

    KIRAN PUBLICATION|Exercise प्रश्नावली (लघु उत्तरीय प्रश्न)|16 Videos
  • परमाणु, अणु और आयन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर(आंकिक प्रश्न)|45 Videos
KIRAN PUBLICATION-पदार्थ का वर्गीकरण-प्रश्नावली (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
  1. तत्व, यौगिक और मिश्रण की परिभाषा लिखें।

    Text Solution

    |

  2. यौगिक की प्रमुख विशेषतायें लिखें।

    Text Solution

    |

  3. तत्व और यौगिक में मुख्य अन्तर क्या है ?

    Text Solution

    |

  4. उपयुक्त उदाहरण देकर यौगिक और मिश्रण में अन्तर स्पष्ट करें।

    Text Solution

    |

  5. समांग और विषमांग मिश्रण से आप क्या समझते हैं ? प्रत्येक का एक-एक उदाहर...

    Text Solution

    |

  6. अमोनियम क्लोराइड को बालू से उर्ध्वपातन विधि की सहायता से आप कैसे पृथक ...

    Text Solution

    |

  7. प्रभाजी आसवन का वर्णन करें।

    Text Solution

    |

  8. लोहा को गंधक से पृथक करने की किन्हीं दो विधियों का उल्लेख करें।

    Text Solution

    |

  9. विलेय, विलायक और विलयन की व्याख्या करें।

    Text Solution

    |

  10. विलेयता क्या है ? कमरे के ताप पर जल में शोरा (पोटैशियम नाइट्रेट ) की व...

    Text Solution

    |

  11. वास्तविक विलयन, कोलॉइडी विलयन और निलंबन में अन्तर स्पष्ट करें।

    Text Solution

    |

  12. कोलॉइडी विलयन के प्रमुख गुण क्या हैं ?

    Text Solution

    |

  13. विलयन के सांद्रण से आप क्या समझते हैं ? विलयन का सांद्रण व्यक्त करने क...

    Text Solution

    |

  14. स्याही में उपस्थित रंगों को कैसे पृथक किया जाता है?

    Text Solution

    |

  15. जल का स्रवण दिखाने के लिये एक सरल प्रयोग का वर्णन करें।

    Text Solution

    |