Home
Class 9
CHEMISTRY
निम्नलिखित मिश्रण के अवयवों को पृथक करने...

निम्नलिखित मिश्रण के अवयवों को पृथक करने की विधि बताएँ
सल्फर + रेत + चीनी + आयरन रेतन

लिखित उत्तर

Verified by Experts

इस मिश्रण के चार अवयव हैं सल्फर, रेल, चीनी तथा आयरन रेतन। मिश्रण के ऊपर से एक चुम्बक कई बार चलाते हैं। आयरन रेतन, चुम्बक द्वारा आकर्षित हो जाती है। वह चुम्बक से चिपक जाती है और पृथक हो जाती है। चीनी, गंधक तथा रेत के शेष मिश्रण को पानी में डालकर विलोडन करते हैं। इससे जल में चीनी घुल जाती है। छानने पर छनित्र में चीनी का विलयन प्राप्त होता है। छनित्र को वाष्पित करके चीनी प्राप्त की जा सकती है। अवशेष में सल्फर तथा रेत होते हैं।
सल्फर तथा रेत के मिश्रण को कार्बन डाइ-सल्फाइड के साथ हिलाते हैं जिससे सल्फर, कार्बन डाइ सल्फाइड में घुल जाता है और रेत बिना घुले रहता है। छानने पर सल्फर विलयन के रूप में छनित में प्राप्त होती है। कार्बन डाइ सल्फाइड के वाष्पन से सल्फर प्राप्त की जा सकती है। रेत, फिल्टर पेपर पर अवशेष के रूप में बच जाता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पदार्थ का वर्गीकरण

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (आंकिक प्रश्न)|7 Videos
  • पदार्थ का वर्गीकरण

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न)|45 Videos
  • परमाणु, अणु और आयन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर(आंकिक प्रश्न)|45 Videos