Home
Class 9
CHEMISTRY
ग्रीन हाउस प्रभाव तथा वैश्विक ऊष्मीकरण स...

ग्रीन हाउस प्रभाव तथा वैश्विक ऊष्मीकरण से आप क्या समझते हैं ? आने वाले समय में इसके दुष्प्रभावों का वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

वायु की उपस्थिति के कारण पृथ्वी का ताप अनुकूल बना रहता है। पृथ्वी के ताप का नियंत्रण हरितगृह प्रभाव (Green house effect) के कारण होता है। हरितगृह काँच की बनी एक इमारत होती है जिसका निर्माण पौधों को ठण्डक से बचाने के लिये किया जाता है। सूर्य की किरणें काँच से होकर हरितगृह की सतह को गर्म करती हैं। काँच हरितगृह के भीतर के ऊष्मा को रोक लेता है जिससे हरितगृह के अन्दर का तापमान बाहर के तापमान से अधिक हो जाता है। ठीक इसी प्रकार वायुमण्डल में भी इस प्रकार की प्रक्रिया होती है, जिसे हरितगृह प्रभाव कहा जाता है।
वायुमण्डल में कार्बन डाइऑक्साइड पृथ्वी से ऊष्मा को पृथ्वी के वायुमण्डल के बाहर जाने से रोकती है जिससे रात में ताप बहुत कम नहीं हो पाता। यदि वायु में कार्बन डाइऑक्साइड गैस नहीं रहती तो रातें असामान्य रूप से ठण्डी हो जाती हैं और पृथ्वी पर जीवों का अस्तित्व कठिन हो जाता है, लेकिन दुर्भाग्यवश बड़े पैमाने पर औद्योगिकीकरण की मात्रा लगातार बढ़ती जा रही है। कार्बन डाइऑक्साइड वायु से भारी होता है और वायुमण्डल में विद्यमान रहता है और इसकी वृद्धि से वायुमण्डल में ऊष्मा की वृद्धि होती है, जिससे वैश्विक ऊष्मीकरण (Global warming) की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। अतः वैश्विक ऊष्मीकरण की स्थिति से बचने के लिये वृक्षारोपण करना चाहिये जिससे कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा हमारे वायुमण्डल में स्थिर रह सके।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्राकृतिक संसाधन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)|8 Videos
  • प्राकृतिक संसाधन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न) (उपयुक्त शब्दों द्वारा रिक्त स्थानों की पूर्ति करें)|6 Videos
  • प्राकृतिक संसाधन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise प्रश्नावली (लघु उत्तरीय प्रश्न)|13 Videos
  • परमाणु-संरचना

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर(आंकिक प्रश्न)|16 Videos
  • बहुवैकल्पिक प्रश्न अधिकोष

    KIRAN PUBLICATION|Exercise प्राकृतिक संसाधन|23 Videos
KIRAN PUBLICATION-प्राकृतिक संसाधन -प्रश्नावली (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
  1. ग्रीन हाउस प्रभाव तथा वैश्विक ऊष्मीकरण से आप क्या समझते हैं ? आने वाले...

    Text Solution

    |

  2. किन कारणों से ओजोन के परत क्षीण होते जा रहे हैं? ओजोन के परत के क्षीण ...

    Text Solution

    |

  3. वायु प्रदूषण और जल प्रदूषण के संदर्भ में एक निबंध लिखें और किसी अखबार ...

    Text Solution

    |

  4. वायुमण्डल को सीसा (Pb) कैसे प्रभावित करते हैं ?

    Text Solution

    |

  5. मिट्टी के अवयव कौन-कौन हैं?

    Text Solution

    |

  6. मृदा अपरदन क्या है?

    Text Solution

    |

  7. नाइट्रोजन-स्थिरीकरण क्या है ? एक विधि का वर्णन करें जिससे नाइट्रोजन प्...

    Text Solution

    |

  8. प्रकृति में नाइट्रोजन चक्र पर एक लेख लिखिए

    Text Solution

    |

  9. अम्ल -वर्षा क्या है ? अम्ल -वर्षा के दुष्प्रभाव का उल्लेख करें ।

    Text Solution

    |