Home
Class 9
CHEMISTRY
मिट्टी के अवयव कौन-कौन हैं?...

मिट्टी के अवयव कौन-कौन हैं?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मिट्टी के निम्नलिखित अवयव हैं
(i) जल-मिट्टी के कणों के बीच रिक्त स्थानों में और उनकी बाहरी सतह पर जल उपस्थित रहता है।
(ii) वायु-मिट्टी के कणों के बीच स्थित स्थान में रंध्र कहलाते हैं जिनमें जल के साथ-साथ वायु भी रहती है। इसी वायु ने पौधों की श्वसन-क्रिया चलती रहती है।
(iii) कार्बनिक पदार्थ- मृतजीवों (जैसे पेड़-पौधे, जीव-जन्तु और जीवाणु) के सड़ने से मिट्टी में कार्बनिक पदार्थ आ जाते हैं जिन्हें ह्यूमस कहा जाता है। ह्यूमस मिट्टी को नाइट्रोजन एवं फॉस्फोरस प्रदान करता है।
(iv) अकार्बनिक पदार्थ जिन पत्थरों से मिट्टी का निर्माण होता है, उनमें उपस्थित अकार्बनिक पदार्थ भी मिट्टी में मिश्रित हो जाते हैं, रासायनिक खाद एवं उर्वरक के प्रयोग से भी मिट्टी में अकार्बनिक पौष्टिक तत्व आ जाते हैं।
(v) खनिज मिट्टी में उपस्थित खनिज पदार्थ पौष्टिक तत्व कहलाते हैं, जो पौधों की वृद्धि और विकास में सहायक होते हैं। इनमें हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटैशियम, कैल्सियम, मैग्नीशियम और लोहा, ताँबा, जस्ता आदि प्रमुख हैं।
मिट्टी बनाने में निम्नलिखित कारक काम करते हैं -
सूर्य- सूर्य पत्थरों को गर्म करता है जिससे वे प्रसारित हो जाते हैं। रात के समय पत्थर सिकुड़ जाते हैं। इससे उसमें दरार पड़ जाती है और वह टूट जाता है।
(ii) जल-जल मिट्टी के निर्माण में दो तरीके से सहायता करता है -
(a) सूर्य के ताप से बनी दरार में पानी भर जाता है जो यदि जम जाता है तो वह दरार को चौड़ा कर देता है लेकिन यदि पानी बाद में जमता है तो यह दरार को और भी चौड़ा करेगा क्योंकि बहता हुआ व जमा हुआ पानी पत्थर को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ देता है।
(b) तेज गति से बहता पानी पत्थर के टुकड़ों को बहा ले जाता है जिससे वे आपस में टकराकर टूटकर और छोटे हो जाते हैं। इस प्रकार मिट्टी अपने मूल पत्थर के स्थान से काफी दूर पायी जाती है।
हवा-हवा से पत्थर के टुकड़े आपस में टकराकर और भी छोटे टुकड़ों में बँट जाते है।
जीव-जीव भी मिट्टी के बनने की प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं। लाइकेन पत्थरों की सतह पर उगते हैं जो पत्थर को चूर्ण के रूप में बदल देते हैं और मिट्टी की परत का निर्माण करते हैं। इसी प्रकार मॉस भी मिट्टी को बारीक करने का काम करते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्राकृतिक संसाधन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)|8 Videos
  • प्राकृतिक संसाधन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न) (उपयुक्त शब्दों द्वारा रिक्त स्थानों की पूर्ति करें)|6 Videos
  • प्राकृतिक संसाधन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise प्रश्नावली (लघु उत्तरीय प्रश्न)|13 Videos
  • परमाणु-संरचना

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर(आंकिक प्रश्न)|16 Videos
  • बहुवैकल्पिक प्रश्न अधिकोष

    KIRAN PUBLICATION|Exercise प्राकृतिक संसाधन|23 Videos
KIRAN PUBLICATION-प्राकृतिक संसाधन -प्रश्नावली (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
  1. ग्रीन हाउस प्रभाव तथा वैश्विक ऊष्मीकरण से आप क्या समझते हैं ? आने वाले...

    Text Solution

    |

  2. किन कारणों से ओजोन के परत क्षीण होते जा रहे हैं? ओजोन के परत के क्षीण ...

    Text Solution

    |

  3. वायु प्रदूषण और जल प्रदूषण के संदर्भ में एक निबंध लिखें और किसी अखबार ...

    Text Solution

    |

  4. वायुमण्डल को सीसा (Pb) कैसे प्रभावित करते हैं ?

    Text Solution

    |

  5. मिट्टी के अवयव कौन-कौन हैं?

    Text Solution

    |

  6. मृदा अपरदन क्या है?

    Text Solution

    |

  7. नाइट्रोजन-स्थिरीकरण क्या है ? एक विधि का वर्णन करें जिससे नाइट्रोजन प्...

    Text Solution

    |

  8. प्रकृति में नाइट्रोजन चक्र पर एक लेख लिखिए

    Text Solution

    |

  9. अम्ल -वर्षा क्या है ? अम्ल -वर्षा के दुष्प्रभाव का उल्लेख करें ।

    Text Solution

    |