Home
Class 9
CHEMISTRY
अम्ल -वर्षा क्या है ? अम्ल -वर्षा के द...

अम्ल -वर्षा क्या है ? अम्ल -वर्षा के दुष्प्रभाव का उल्लेख करें ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

वर्षा के रूप में अम्ल-मिश्रित जल का धरती पर गिरना अम्ल-वर्षा कहलाता है। अम्ल-वर्षा का जनक प्रदूषित वायु है। प्रदूषित वायु में स्थित सल्फर तथा नाइट्रोजन के ऑक्साइड हवा की नमी के साथ क्रिया करके क्रमश: सल्फ्यूरिक अम्ल `(H_2SO_4)` तथा नाइट्रिक अम्ल `(HNO_3)` बनाते हैं। इस प्रकार बना अम्ल वर्षाजल के साथ या ठंढे प्रदेशों में बर्फ के साथ धरती पर गिरता है। इन्हें ही हम अम्ल-वर्षा कहते हैं।
अम्ल-वर्षा के निम्नलिखित प्रभाव इस प्रकार हैं
(i) नदियों, झीलों आदि के जल की अम्लीयता बढ़ जाती है, जिससे इनके जल पीने योग्य नहीं रह जाते हैं।
(ii) अम्ल-वर्षा के कारण जलीय जंतु अपने शरीर के लवण का स्तर संतुलित नहीं रख पाते हैं, जिससे वे मरने लगते हैं।
(iii) अम्लीयता बढ़ने के कारण धरती की मृदा अम्लीय हो जाती है, जिसका असर मृदा के सूक्ष्मजीवों और पौधों पर पड़ता है।
(iv) अम्ल-वर्षा के कारण मृदा के पोषक तत्त्वों का नाश होता है।
(v) अम्ल-वर्षा से पत्थर के बने ऐतिहासिक स्मारकों कलाकृतियों, भवनों आदि को क्षति पहुँचती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्राकृतिक संसाधन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)|8 Videos
  • प्राकृतिक संसाधन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न) (उपयुक्त शब्दों द्वारा रिक्त स्थानों की पूर्ति करें)|6 Videos
  • प्राकृतिक संसाधन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise प्रश्नावली (लघु उत्तरीय प्रश्न)|13 Videos
  • परमाणु-संरचना

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर(आंकिक प्रश्न)|16 Videos
  • बहुवैकल्पिक प्रश्न अधिकोष

    KIRAN PUBLICATION|Exercise प्राकृतिक संसाधन|23 Videos
KIRAN PUBLICATION-प्राकृतिक संसाधन -प्रश्नावली (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
  1. ग्रीन हाउस प्रभाव तथा वैश्विक ऊष्मीकरण से आप क्या समझते हैं ? आने वाले...

    Text Solution

    |

  2. किन कारणों से ओजोन के परत क्षीण होते जा रहे हैं? ओजोन के परत के क्षीण ...

    Text Solution

    |

  3. वायु प्रदूषण और जल प्रदूषण के संदर्भ में एक निबंध लिखें और किसी अखबार ...

    Text Solution

    |

  4. वायुमण्डल को सीसा (Pb) कैसे प्रभावित करते हैं ?

    Text Solution

    |

  5. मिट्टी के अवयव कौन-कौन हैं?

    Text Solution

    |

  6. मृदा अपरदन क्या है?

    Text Solution

    |

  7. नाइट्रोजन-स्थिरीकरण क्या है ? एक विधि का वर्णन करें जिससे नाइट्रोजन प्...

    Text Solution

    |

  8. प्रकृति में नाइट्रोजन चक्र पर एक लेख लिखिए

    Text Solution

    |

  9. अम्ल -वर्षा क्या है ? अम्ल -वर्षा के दुष्प्रभाव का उल्लेख करें ।

    Text Solution

    |