Home
Class 9
CHEMISTRY
वायु प्रदूषण की मुख्य हानियाँ लिखिए।...

वायु प्रदूषण की मुख्य हानियाँ लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

वायु प्रदूषण की मुख्य हानियाँ -
(i) वायु प्रदूषण श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है। इससे श्वास, दमा, फेफड़ों का कैंसर व न्यूमोनिया जैसे विकार हो सकते हैं|
(ii) मोटरवाहनों एवं धूम्रपान से छोड़े गये धुएँ में कार्बन मोनोक्साइड पायी जाती है जो केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करती है।
CO में हीमोग्लोबिन से ऑक्सीजन की अपेक्षा संयोग करने की 200 गुना अधिक क्षमता होती है। यह COHb (कार्बोक्सी हीमोग्लोबिन) बनाती है जो विषैला है और दम घुटने जैसे लक्षण उत्पन्न करता है, यह अवस्था प्राणघातक भी हो सकती है।
(iii) ओजोन परत के ह्रास होने से पराबैंगनी विकिरण पृथ्वी के सतह तक पहुँच सकता है जो त्वचा कैंसर, प्रतिरक्षा संस्थान तथा आँखों को हानि पहुंचाता है।
(iv) अम्ल वर्षा ऐतिहासिक स्मारकों को हानि पहुंचाता है।
(v) कार्बन डाइऑक्साइड व मीथेन ग्रीन हाउस प्रभाव के लिए उत्तरदायी हैं। ये पृथ्वी की ताप बढ़ा देते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्राकृतिक संसाधन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न)|47 Videos
  • परमाणु-संरचना

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर(आंकिक प्रश्न)|16 Videos
  • बहुवैकल्पिक प्रश्न अधिकोष

    KIRAN PUBLICATION|Exercise प्राकृतिक संसाधन|23 Videos