जल के वाष्पन से ठंडक क्यों पैदा होती है? इसके दैनिक जीवन में कुछ उपयोग बताइए।
लिखित उत्तर
Verified by Experts
वाष्पन से ठंडक पैदा होती है, क्योंकि जब जल का वाष्पन होता है तो इसे वाष्पन की गुप्त ऊष्मा की आवश्यकता होती है। यह ऊष्मा उस वस्तु से ली जाती है जो जल के संपर्क में हो, अतः वह वस्तु कुछ ठंडी हो जाती है। वाष्पन के दैनिक जीवन में उपयोग निम्नलिखित हैं- (1) मिट्टी के घड़े में जल ठंडा रहता है, बाल्टी में नहीं, क्योंकि घड़े में छिद्र होते हैं। उनमें से जल रिसकर बाहर आ जाता है और उसका वाष्पीकरण होता रहता है जिससे ठंड पैदा होती है। अतः जल ठंडा रहता है। (2) गर्मियों में वृक्षों पर अधिक पत्ते आ जाते हैं जिनके रंधों से वाष्पोत्सर्जन होता है जिससे ठंड उत्पन्न होती है तथा वृक्ष ठंडे रहते हैं। (3) पसीना आने पर पंखा करने से ठंडक अनुभव होती है, क्योंकि पंखा करने से पसीने का वाष्पीकरण होता है जिससे ठंड पैदा होती है। पसीने के वाष्पीकरण के लिए ऊष्मा शरीर से ली जाती है। (4) जल छिड़कने से भूमि पर ठंडक हो जाती है, क्योंकि जब जल का वाष्पीकरण होता है तो वह भूमि से ऊष्मा लेता है। अतः भूमि ठंडी हो जाती है। (5) नहाने के पश्चात् ठंड लगती है, क्योंकि शरीर गीला होता है। जल का वाष्पीकरण होता है और वाष्पीकरण के लिए ऊष्मा शरीर से ली जाती है, अतः ठंड लगती है।
टॉपर्स ने हल किए ये सवाल
हमारे आस-पास के पदार्थ
DEEPAK PUBLICATION|Exercise अध्याय का तीव्र अध्ययन|38 Videos
हमारे आस-पास के पदार्थ
DEEPAK PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न ( लघूत्तरात्मक प्रश्न)|35 Videos
परमाणु की संरचना
DEEPAK PUBLICATION|Exercise अध्याय का तीव्र अध्ययन|34 Videos
DEEPAK PUBLICATION-हमारे आस-पास के पदार्थ-अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न ( निबंधात्मक प्रश्न)