Home
Class 6
BIOLOGY
पौधों से हमें कौन-कौन से खाद्य पदार्थ मि...

पौधों से हमें कौन-कौन से खाद्य पदार्थ मिलते हैं?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पौधों से हमें निम्नलिखित खाद्य पदार्थ मिलते हैं
1. अन्न-अन्न हमारे भोजन का प्रमुख भाग है जो हमें पौधों से प्राप्त होता है, जैसे गेहूँ, मक्का, ज्वार, बाजरा आदि।
2. दालें-दालों से हमारे शरीर को मुख्यतः प्रोटीन की प्राप्ति होती है। दालें हमें चने, मटर, उड़द, मसूर, लोबिया आदि से प्राप्त होती हैं।
3. फल-फल हमारे भोजन को स्वादिष्ट व पौष्टिक बनाते हैं। यही फल हमें पौधों से मिलते हैं, जैसे आम, सेब, अनार, अंगूर, अमरूद आदि।
4. सब्जियाँ-पौधों व लताओं से मिलने वाली सब्जियाँ, जैसे घीया, टमाटर, तोरी, गोभी, पालक, शलगम, गाजर, मूली आदि लवणों व विटामिनों से भरपूर होती हैं।
5. चीनी-गन्ना, चुकंदर व खजूर से हमें चीनी प्राप्त होती है।
6. मसाले-धनिया, जीरा, सोंठ, अजवायन, काली-मिर्च, सौंफ आदि मसाले हमें पौधों से ही प्राप्त होते हैं।
7. अन्य खाद्य-हमें शहद, गोंद, औषधियाँ, चाय, कॉफी, सूखे मेवे आदि खाद्य पदार्थ पौधों से ही मिलते हैं।
अतः पौधे भोजन प्रदान करने वाले प्रमुख स्रोत हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • भोजन : यह कहाँ से आता है?

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|11 Videos
  • पौधों को जानिए

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबंधात्मक प्रश्न) |4 Videos
  • भोजन के घटक

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|19 Videos
DEEPAK PUBLICATION-भोजन : यह कहाँ से आता है?-परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबंधात्मक प्रश्न)
  1. पौधों से हमें कौन-कौन से खाद्य पदार्थ मिलते हैं?

    Text Solution

    |

  2. पौधों तथा जंतुओं से प्राप्त होने वाले भोज्य पदार्थों का वर्णन करो।

    Text Solution

    |