Home
Class 7
BIOLOGY
पोषण किसे कहते हैं? पोषण की विभिन्न विधि...

पोषण किसे कहते हैं? पोषण की विभिन्न विधियों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पोषण-किसी जीव द्वारा पोषक पदार्थों को ग्रहण करना पोषण कहलाता है। पोषण मुख्यतः दो प्रकार का होता है-
1. स्वपोषी पोषण, 2. परपोषी पोषण।
1. स्वपोषी पोषण-इस विधि में हरे पौधे अपना भोजन सरल अवयवों से संश्लेषित करते हैं। हरे पौधों में इस प्रक्रम को प्रकाश संश्लेषण कहते हैं जिसमें पौधे कार्बन डाइऑक्साइड, खनिज लवणों की सहायता से कार्बोहाइड्रेट्स और ऑक्सीजन बनाते हैं।
2. परपोषी या विषमपोषण-इस पोषण प्रक्रिया में जीव अन्य जीवों से भोजन ग्रहण करते हैं। परपोषण की निम्नलिखित विधियाँ हैं-
(i) मृतपोषी पोषण-जिन पादपों में क्लोरोफिल न हो और अपना भोजन मृत गले-सड़े जीवों से प्राप्त करते हों, मृतपोषी पोषण कहलाता है। कवकों और कुछ जीवाणुओं में भी यह प्रक्रम पोषण के लिए अपनाया जाता है।
(ii) परजीवी पोषण-जो जीव दूसरे जीवों के शरीर पर या शरीर के अंदर रहते हुए अपना पोषण करते हैं, उन्हें परजीवी कहते हैं। अमरबेल और कुछ जीवाणुओं में यह पोषण की विधि पाई जाती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पादपों में पोषण

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (अध्याय का तीव्र अध्ययन)|15 Videos
  • पादपों में पोषण

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|30 Videos
  • पादप में जनन

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise अध्याय का तीव्र अध्ययन|20 Videos
  • प्राणियों में पोषण

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (अध्याय का तीव्र अध्ययन)|18 Videos