Home
Class 7
BIOLOGY
ऊन प्राप्त करने से वस्त्र बनाने तक की प्...

ऊन प्राप्त करने से वस्त्र बनाने तक की प्रक्रिया का वर्णन करें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

ऊनी वस्त्र बनाने के लिए ऊन प्राप्त करना एक लंबी प्रक्रिया है। इसके निम्नलिखित चरण हैं
चरण-1-ऊन की कटाई-जिन जंतुओं से ऊन प्राप्त की जाती है उनके शरीर से लंबे बाल कैंची या मशीन से काट लिए जाते हैं। इस प्रक्रिया में जानवरों को किसी प्रकार का कष्ट या पीड़ा नहीं होती क्योंकि बाल मृत कोशिकाओं से बने होते हैं।
चरण-2-अभिमार्जन-जानवरों से प्राप्त ऊन में से चिकनाई, धूल और गर्त साफ करने के लिए धुलाई की जाती है इसे अभिमार्जन कहते हैं। आजकल अभिमार्जन मशीनों के द्वारा किया जा रहा है।
चरण-3-छंटाई-भिन्न-भिन्न गठन वाले बालों को छाँटा या पृथक किया जाता है इसीलिए रोमिल व रोएँदार बालों को कारखानों में भेजा जाता है।
चरण-4-बर की छंटाई-बालों में से छोटे-छोटे कोमल व फूले हुए रेशों को अलग किया जाता है जिन्हें बर कहते हैं। एक बार फिर रेशों का अभिमार्जन कर सुखा लिया जाता है।
चरण-5-रंगाई-मनभावन ऊनी वस्त्र बनाने के लिए ऊन को रंगा जाता है, इसे रंगाई कहते हैं। सामान्य ऊन काली, भूरी या सफेद होती है।
चरण-6-धागा बनाना-प्राप्त रेशों को सीधा कर व लपेटकर इनसे धागा बनाया जाता है। धागे से ही वस्त्र तैयार किए जाते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • रेशों से वस्त्र तक

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (अध्याय का तीव्र अध्ययन)|21 Videos
  • रेशों से वस्त्र तक

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|23 Videos
  • मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूलन

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise अध्याय का तीव्र अध्ययन|28 Videos
  • वन : हमारी जीवन रेखा

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise अध्याय का तीव्र अध्ययन |20 Videos
DEEPAK PUBLICATION-रेशों से वस्त्र तक -परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (दीर्घ-उत्तरात्मक प्रश्न)
  1. ऊन प्राप्त करने से वस्त्र बनाने तक की प्रक्रिया का वर्णन करें।

    Text Solution

    |

  2. रेशम कीट के जीवनचक्र का वर्णन करें।

    Text Solution

    |