Home
Class 9
PHYSICS
गुरुत्वाकर्षण का सार्वत्रिक नियम बताइए। ...

गुरुत्वाकर्षण का सार्वत्रिक नियम बताइए। M तथा m द्रव्यमान के दो पिण्ड A व B जो कि d दूरी पर स्थित हैं, के मध्य लगने वाले गुरुत्वाकर्षण बल के लिए समीकरण स्थापित कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

गुरुत्वाकर्षण का सार्वत्रिक नियम-विश्व का प्रत्येक पिंड अन्य पिंड को एक बल से आकर्षित करता है, जो दोनों पिंडों के द्रव्यमानों के गुणनफल के समानुपाती तथा उनकी बीच की दूरी के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती होता है। यह बल दोनों पिंडों को मिलाने वाली रेखा की दिशा में लगता है।

मान लीजिए M तथा m द्रव्यमान के दो पिंड A तथा B एक-दूसरे से d दूरी पर स्थित हैं जैसा कि चित्र में दिखाया गया है। मान लीजिए दोनों पिंडों के बीच आकर्षण बल F है। गुरुत्वाकर्षण के सार्वत्रिक नियम के अनुसार, दोनों पिंडों के बीच लगने वाला बल उनके द्रव्यमानों के गुणनफल के समानुपाती है। अर्थात्
`F prop M xx m " "...........(i)`
तथा दोनों पिंडों के बीच लगने वाला बल उनकी बीच की दूरी के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती है, अर्थात्
`F prop (1)/(d^2) " "........(ii)`
समीकरणों (i) तथा (ii) से हमें प्राप्त होगा
`F prop = (M xx m)/( d^2) " "......(iii)`
या `F = G (M xx m)/(d^2) " "....(iv)`
जहाँ G एक आनुपातिकता स्थिरांक है और इसे सार्वत्रिक गुरुत्वीय स्थिरांक कहते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • गुरुत्वाकर्षण

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise अध्याय का तीव्र अध्ययन|42 Videos
  • गुरुत्वाकर्षण

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise स्वयं करें|19 Videos
  • गुरुत्वाकर्षण

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise अन्य महत्तवपूर्ण प्रश्न (गणनात्मक प्रश्न)|16 Videos
  • कार्य तथा ऊर्जा

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise अध्याय का तीव्र अध्ययन|31 Videos
  • ध्वनि

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise अध्याय का तीव्र अध्ययन |33 Videos