Home
Class 6
BIOLOGY
कपास और पटसन के रेशे कैसे प्राप्त किए जा...

कपास और पटसन के रेशे कैसे प्राप्त किए जाते हैं?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

कपास-कपास के पौधों से रुई प्राप्त की जाती है। कपास के पौधे झाड़ीनुमा होते हैं जिन्हें काली मृदा व उष्ण जलवायु में उगाया जाता है। कपास के पौधों पर नींबू के आकार के फल लगते हैं जिन्हें .कपास गोलक. कहते हैं। जब ये कपास गोलक पक जाते हैं तो बीज खुल जाते हैं और कपास के श्वेत तंतु जो बिनौले से जुड़े होते हैं बाहर लटकने लगते हैं। जब खेत कपास के इन गोलों से भर जाता है तो इनका चयन किया जाता है। ओटना प्रक्रिया द्वारा बिनौलों व रेशों को अलग-अलग कर लिया जाता है।
पटसन-पटसन के रेशे पटसन के पौधे के तने से प्राप्त होते हैं। पटसन का पौधा वर्षा ऋतु में देश के पश्चिमी बंगाल, बिहार व असम में उगाया जाता है। जब पटसन की फसल को फूल आने लगते हैं तो फसल को काटकर कुछ दिनों के लिए जल में डुबोकर रखा जाता है जिससे पौधे के तने की जो छाल रेशों से बनी होती है गल कर तने से अलग हो जाती है। हाथों द्वारा पटसन के रेशों को तने से पृथक् कर लिया जाता हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • तंतु से वस्त्र तक

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|11 Videos
  • कचरा - संग्रहण एवं निपटान

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबंधात्मक प्रश्न)|2 Videos
  • पौधों को जानिए

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबंधात्मक प्रश्न) |4 Videos
DEEPAK PUBLICATION-तंतु से वस्त्र तक-परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबंधात्मक प्रश्न)
  1. कपास और पटसन के रेशे कैसे प्राप्त किए जाते हैं?

    Text Solution

    |