Home
Class 6
CHEMISTRY
जल के विभिन्न उपयोग लिखो। जल के स्रोतों ...

जल के विभिन्न उपयोग लिखो। जल के स्रोतों के नाम लिखो।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जल के उपयोग सभी जीवों, पौधों तथा जंतुओं को जीवित रहने के लिए जल आवश्यक है। इसके उपयोग निम्नलिखित हैं-
(1) जल का प्रमुख उपयोग पीने के रूप में होता है।
(2) जल का उपयोग कपड़े धोने, नहाने, भोजन बनाने तथा दैनिक जीवन के अनेक अन्य कार्यों की पूर्ति के लिए होता है।
(3) जल का उपयोग निर्माण कार्यों में होता है। औद्योगिक बॉयलरों में भाप बनाने हेतु भी जल का उपयोग होता है।
(4) जल का उपयोग नहरों के माध्यम से सिंचाई के लिए होता है।
(5) जल का उपयोग टरबाइनों को घुमाकर जल विद्युत उत्पन्न करने में होता है। इसका उपयोग जल विद्युत शक्ति केंद्रों तथा नाभिकीय शक्ति केंद्रों में विद्युत शक्ति उत्पन्न करने के लिए माप बनाने हेतु भी होता है।
(6) अनेक औद्योगिक प्रक्रियाओं में जल विलायक के रूप में उपयोग होता है।
(7) कारों तथा ट्रकों के रेडिएटरों में जल का उपयोग प्रशीतक के रूप में होता है।
(8) हाइड्रोजन तथा प्रोड्यूसर गैस, जिनमें भाप का इस्तेमाल होता है, जैसे कुछ ईंधन जल से ही प्राप्त किए जाते हैं।
जल के स्त्रोत-जल के विभिन्न स्रोत वर्षा, झीलें, नदियाँ, समुद्र, बर्फ के पहाड़, कुएँ, नलकूप तथा हैंडपंप हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जल

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|33 Videos
  • पदार्थों का पृथक्करण

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबंधात्मक प्रश्न) |3 Videos