Home
Class 6
PHYSICS
प्रयोग द्वारा सिद्ध करो कि सजातीय ध्रुवो...

प्रयोग द्वारा सिद्ध करो कि सजातीय ध्रुवों में प्रतिकर्षण तथा विजातीय ध्रुवों में आकर्षण होता है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

दो छड़ चुंबक लो। इनमें से एक को बीच में धागे से बाँधकर दूसरे चुंबक से कुछ दूरी पर लटकाओ और इस चुंबक के उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव पर क्रमशः N एवं S अंकित करो। इसी प्रकार, दूसरे चुंबक को भी लटकाओ और इस पर भी उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव अंकित करो। इस चुंबक को ऐसे ही लटकाकर छोड़ दो। अब पहले चुंबक को अपने हाथ में पकड़ो और इसके उत्तरी ध्रुव को लटके हुए चुंबक के दोनों ध्रुवों के पास बारी-बारी से लाओ (चित्र अनुसार) अपने हाथ में पकड़े हुए चुंबक के दक्षिणी ध्रुव के साथ भी इस प्रयोग को दोहराओ।

आप देखेंगे कि दो चुंबकों के उत्तरी ध्रुव एक-दूसरे को प्रतिकर्षित करते हैं। यही तथ्य दक्षिणी ध्रुवों के लिए भी सत्य है, परंतु एक चुंबक का उत्तरी ध्रुव दूसरे चुंबक के दक्षिणी ध्रुव को आकर्षित करता है। इन प्रेक्षणों को संक्षेप में एक नियम के रूप में इस प्रकार कहा जा सकता है, “सजातीय ध्रुवों में प्रतिकर्षण तथा विजातीय ध्रुवों में आकर्षण होता है।"
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • चुंबकों द्वारा मनोरंजन

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|17 Videos
  • गति एवं दूरियों का मापन

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबंधात्मक प्रश्न)|7 Videos
  • प्रकाश - छायाएँ एवं परावर्तन

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबंधात्मक प्रश्न ।)|2 Videos