Home
Class 7
PHYSICS
संवहन किसे कहते हैं ? प्रयोग द्वारा दर्श...

संवहन किसे कहते हैं ? प्रयोग द्वारा दर्शाओ कि द्रव व गैस संवहन द्वारा गर्म होते हैं |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

संवहन-यह ऊष्मा संचरण की वह विधि है जिसमें ऊष्मा एक भाग से दूसरे भाग तक कणों की गति द्वारा चलती है | सभी द्रव तथा गैसें इसी विधि द्वारा गर्म होते हैं | इसे निम्नलिखित प्रयोग द्वारा सिद्ध किया जा सकता है |
प्रयोग 1. एक फ्लास्क में थोड़ा जल लो | ब्लाटिंग पेपर में पोटैशियम परमेंगनेट (लाल दवाई) के कुछ क्रिस्टल फ्लास्क की तली में रख दो | जल को स्पिरिट लैंप से गर्म करो | हम देखते हैं कि जल की पतली लाल रंग की धाराएँ नीचे से ऊपर को उठती हैं तथा चक्क्र काटती हुई नीचे वापिस आ जाती हैं | कुछ देर तक यही क्रम चलने के पश्चात अंत में सारा जल लाल हो जाता है | इससे स्पष्ट होता है कि द्रव के अणु स्वयं ही ऊष्मा को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाते हैं |

प्रयोग 2. लकड़ी का एक बक्सा लो जिसका सामने का हिस्सा काँच की प्लेट का बना हो | इसमें चित्र के अनुसार ऊपर के तल पर शीशे की दो चिमनियाँ लगाओ | बक्से में एक चिमनी के नीचे जलती हुई मोमबत्ती रखो | दूसरे चिमनी के मुँह के समीप एक सुलगती हुई धूपबत्ती ले जाओ जिसमें से धुआँ निकल रहा हो | हम देखते हैं कि धुआँ एक चिमनी से बक्से के अंदर की ओर जाता है तथा दूसरी चिमनी से बाहर निकलता है | चित्र में इसे तीर के निशानों की सहायता से दर्शाया गया है | धुएँ का इस प्रकार से चलना संवहन धाराओं को प्रदर्शित करता है |
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ऊष्मा

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न ( अभ्यास का तीव्र अध्ययन )|22 Videos
  • ऊष्मा

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न ( लघूतरात्मक प्रश्न )|47 Videos
  • गति एवं समय

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (अध्याय का तीव्र अध्ययन)|16 Videos