Home
Class 8
BIOLOGY
कार्बनिक यौगिकों की तीन विशेषताओं का संक...

कार्बनिक यौगिकों की तीन विशेषताओं का संक्षिप्त वर्णन करो।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्रमुख कृषि पद्धतियां (कृषि क्रियाएं) निम्नलिखि हैं
1. खेत की तैयारी- कोई भी फसल उगाने से पहले भूमि को इस योग्य बनाया जाता है कि उसमें बीजों का अंकुरण उचित प्रकार से हो सके। खेत की तैयारी के लिए देशी व आधुनिक मिट्टी पलट यंत्र दोनों प्रकार के हलों का प्रयोग किया जाता है। ये ‌ मिट्टी को चीरने के साथ साथ पलट भी देते हें। इससे मिट्टी भुरभुरी होकर उपजाऊ बन जाती है और इससे भूमि में वायु संचार भी ठीक मात्रा में होने लगता है। इससे भूमि में पानी धारण करने की क्ष्मता भी बढ जाती है।
2. बुआई- खेत की तैयारी के पश्चात भिन्न-भिन्न फसलों की बुआई की जाती है । फसलों की बिजाई के लिए बीजों को पूरे खेत में बिखेर दिया जाता है। खेतों में बिजाई द्वारा की जाती है जैसे प्रसारण, बीजवेधन द्वारा एवं प्रतिरोपण विधि।
3. खाद देना: पौधों को अपनी वृद्धि के लिए कई प्रकार की खादों की आवश्यकता होती है। खेतों में लगातार फसलें उगाने से उनमें पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। इससे भूमि की उपजाऊ शक्‍ति कम हो जाती है। भूमि की उपजाऊ शक्‍ति बनाए रखने के लिए उसमें विभिन्न प्रकार की खादें डाली जाती हैं इससे भूमि में पोषक तत्वों की कमी पूरी हो जाती है।
4. सिंचाईःसभी पौधे पोषकि तत्वों को घोल के रूप में ग्रहण करते हैं इसलिए भूमि में पानी का होना बहुत जरूरी है। भूमि में पानी की कमी को वर्षा द्वारा पूरा नहीं किया जा सकता इसलिए फसलों को नहरों, कुआं, नलकूपों आदि द्वारा पानी दिया जाता है। फुव्वारा विधि‌ सिंचाई की महंगी और आधुनिक विधि है।
5. खरपतवार से सुरक्षा: फसल बोने के पश्चात भूमि में से अनावश्यक पौधों अर्थात खरपवारों को बाहर निकाल दिया जाता है। इस प्रक्रिया को निराई कहते हैं। इससे भूमि की दशा भी ठीक रहती है और वायु संचार भी सुचारू रूप से होता है। भूमि में निराई का कार्य कस्सी, खुरपा, कल्टीवेटर तथा हैरो आदि द्वारा किया जाता है। निराई करने से भूमि में पोषक तत्वों की मात्रा बनी रहती है जिनसे फसल का पोषण होता है।
6.कटाई और गहराई : जब फसल पककर तैयार हो जाती है तो उसकी कटाई की जाती है। यह कृषि की अंति क्रिया है। फसल की कटाई दरांती या गंडासी द्वारा की जाती है। गेंहूं, मक्का, ज्वार, चावल व बाजरा की कटाई दरांती से की जाती है जबकि गन्ना तथा कपास आदि फसलों की कटाई गंडासी से की जाती है। आजकल कटाई और गहाई का कार्य मशीनों द्वारा भी किया जाता है जैसे कॉम्बाइन, हार्वेस्टर आदि से।
7. अन्न का भंडारण करना: खेतों से प्राप्त अन्न को भंडारित किया जाता है ताकि इसे कीटों और चूहों से बचाया जा सके। अन्न भंडारण के लिए मिट्टी या धातु के बड़े बर्तन (साइलों) का प्रयोग किया जाता है। अधिक मात्रा में अनाज गोदामों में सुरक्षित रखा जाता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • फसल उत्पादन एवं प्रबंध

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षपयोगी अन्य महत्तवपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|34 Videos
  • पौधे एंव जंतुओ का संरक्षण

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न )|2 Videos
  • वायु तथा जल का प्रदूषण

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न)|4 Videos