(a) उत्पादक-वे जीव जिनमें क्लोरोफिल होता है और जो प्रकाशसंश्लेषण द्वारा सौर ऊर्जा को उपयोग करके अपना भोजन स्वयं संश्लेषित कर लेते हैं, उत्पादक कहलाते हैं। वे सौर ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तित कर देते हैं।
उदाहरण-सभी हरे पौधे, शैवाल, नीली हरी शैवाल, प्रकाशसंश्लेषी जीवाणु।
(b) शाकाहारी-वे जीव जो केवल पौधे व उनके उत्पादों को खाते हैं, उन्हें शाकाहारी जीव कहते हैं।
उदाहरण-हिरण, गाय, खरगोश, टिड्डा आदि।
(c) माँसाहारी-वे जीव जो अन्य जीवों या उनका माँस खाते हैं, उन्हें माँसाहारी जीव कहते हैं।
उदाहरण-चीता, शेर, मेंढक, नीलकंठ, छिपकली आदि।
(d) सर्वाहारी-वे जीव जो पादप उत्पादों के साथ-साथ जंत उत्पाद भी खाते हैं, उन्हें सर्वाहारी जीव कहते हैं।
उदाहरण-कॉकरोच, बिल्ली, कुत्ता, मानव आदि।
(e)परजीवी वे जीव जो अन्य जीवों के शरीर में या उनके ऊपर रहकर उनसे पोषण प्राप्त करते हैं, उन्हें परजीवी जीव कहते हैं।
उदाहरण-अमर बेल एक पादप परजीवी है।
टिनिया, एस्केरिस, प्लैज्मोडियम आदि सभी मानव परजीवी हैं।