Home
Class 10
BIOLOGY
परागण से लेकर बीज बनने तक की क्रिया को स...

परागण से लेकर बीज बनने तक की क्रिया को संक्षेप में उद्धृत करें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

परागकोश से परागकणों का वर्तिकान तक स्थानांतरण परागण कहलाता है। फूल के पुंकेसर में परागकोश होते हैं, जो परागकण उत्पन्न करते हैं। स्त्रीकेसर के तीन भाग होते हैं अंडाशय, वर्तिका और वर्तिकाग्र। परागण के बाद परागकण से एक नली निकलती है जिसे परागनली कहते हैं। पराग नली में दो नर युग्मक होते हैं इनमें से एक नर युग्मक पराग नली में से होता हुआ बीजांड तक पहुँच जाता है। यह बीजांड के साथ संलयन करता है जिससे युग्मनज बनता है दूसरा नर युग्मक दो ध्रुवीय केन्द्रकों से मिलकर प्राथमिक एंडोस्पर्म (भ्रूणकोष) केंद्रक बनाता है जिससे अंत में एंडोस्पर्म बनता है। इस प्रकार उच्चवर्गीय (एंजियोस्पी ) पौधे दोहरी निषेचन क्रिया प्रदर्शित करते हैं।
निषेचन के बाद फूल की पंखुड़ियाँ, पुंकेसर, वर्तिका तथा वर्तिकान गिर जाते हैं। बाह्य दल सूख जाते हैं और अंडाशय पर लगे रहते हैं। अंडाशय शीघ्रता से वृद्धि करता है और इनमें स्थित कोशिकाएं विभाजित होकर वृद्धि करती है बीज का बनना आरंभ हो जाता है। बीज में एक शिशु पौधा अथवा भ्रूण होता है। भ्रूण में एक छोटी जड़ (मूल जड़) एक छोटा प्ररोह (प्रांकुर) तथा बीजपत्र होते हैं। बीजपत्र में भोजन संचित रहता है।

समयानुसार बीज सख्त होकर सूख जाता है। यह बीज प्रतिकूल परिस्थिति में जीवित रह सकता है। अंडाशय की दीवार भी सख्त हो सकती है और एक फली बन जाती है निषेचन के बाद सारे अंडाशय को फल कहते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जनन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (वस्तनिष्ठ प्रश्न )|24 Videos
  • जनन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (रिक्त स्थानों करे उपर्युक्त शब्दों या अंकों से भरें। )|12 Videos
  • जनन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (लघु उत्तरीय प्रश्न)|16 Videos
  • उत्सर्जन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|11 Videos
  • जैव प्रक्रम- पोषण

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|8 Videos
KIRAN PUBLICATION-जनन -अभ्यासार्थ प्रश्न (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
  1. विभिन्न प्रकार के अलैंगिक जनन का सचित्र एवं संक्षिप्त विवरण दें।

    Text Solution

    |

  2. ऊतक संवर्धन कैसे संपन्न होता? कायिक प्रवर्धन के लाभों का उल्लेख करें।

    Text Solution

    |

  3. परागण से लेकर बीज बनने तक की क्रिया को संक्षेप में उद्धृत करें।

    Text Solution

    |

  4. अलैंगिक व लैंगिक जनन में अंतर बताइए |

    Text Solution

    |

  5. पुष्प की अनुदैर्घ्य काट का एक स्वच्छ नामांकित चित्र बनाएँ।

    Text Solution

    |

  6. यौवनारंभ या प्यूबर्टी के समय किशोर बालक-बालिकाओं के शरीर में होनेवाले ...

    Text Solution

    |

  7. मनुष्य के नर जनन तंत्र का वर्णन कीजिये। वृषण का मुख्य कार्य क्या है?

    Text Solution

    |

  8. स्त्री में आर्तव चक्र का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  9. परिवार नियोजन की क्यों आवश्यकता हैं? जन्म नियंत्रण के लिए प्रयोग होने ...

    Text Solution

    |

  10. लैंगिक जनन संचारित रोग क्या है ?

    Text Solution

    |