Home
Class 10
PHYSICS
महासागर की विभिन्न गहराइयों में अवस्थित ...

महासागर की विभिन्न गहराइयों में अवस्थित जल के तापक्रमों के अंतर का उपयोग विद्युत उत्पन्न करने के लिए कैसे किया जा सकता है? वर्णन करें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

सागर या महासागर की सतह पर स्थित पानी सूर्य द्वारा गर्म होता है जबकि इसकी गहराई में स्थित पानी अपेक्षाकृत ठंडा होता है। ताप के अंतर का उपयोग ऊर्जा प्राप्त करने के लिए महासागर-तापीय ऊर्जा परिवर्तन संयंत्रों (Ocean thermal energy conversion Plants) में किया जाता है। ये संयंत्र तभी काम कर सकते हैं जब सतह पर पानी और 2 km की गहराई तक पानी के बीच के ताप का अंतर `20^(@)C` या उससे अधिक हो। गर्म सतह पानी का उपयोग अमोनिया जैसे वाष्पशील द्रव को उबालने के लिए किया जाता है तथा द्रव के वाष्प का उपयोग जनित्र के टरबाइन को चलाने के लिए किया जाता है। महासागर की गहराई से ठंडे पानी के ऊपर की ओर पंप किया जाता है और वाष्प को फिर से द्रव में संघनित किया जाता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ऊर्जा के स्रोत

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)|10 Videos
  • ऊर्जा के स्रोत

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (रिक्त स्थानों को उपयुक्त शब्दों या अंकों से भरें)|10 Videos
  • ऊर्जा के स्रोत

    KIRAN PUBLICATION|Exercise प्रश्नावली (लघु उत्तरीय प्रश्न)|20 Videos
  • प्रकाश का अपवर्तन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (आंकिक प्रश्न)|8 Videos