Home
Class 10
PHYSICS
समझाएँ कि कैसे जल-ऊर्जा को विद्युत-ऊर्जा...

समझाएँ कि कैसे जल-ऊर्जा को विद्युत-ऊर्जा में बदला जा सकता है। जल-ऊर्जा के दो लाभ भी लिखें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जल विद्युत उत्पन्न करने के लिए नदियों के बहाव को रोककर बड़े जलाशयों (कृत्रिम झीलों) में जल एकत्र करने के लिए ऊँचे-ऊँचे बाँध बनाए जाते हैं। इन जलाशयों में जल संचित होता रहता है जिसके फलस्वरूप इनमें भरे जल का तल ऊँचा हो जाता है। बाँध के ऊपरी भाग से पाइपों द्वारा जल, बाँध के आकार के पास स्थापित टरबाइन के ब्लेडों पर मुक्त रूप से गिरता है। फलस्वरूप टरबाइन के ब्लेड घूर्णन गति करते हैं और जनित्र द्वारा विद्युत उत्पादन होता है।
जल ऊर्जा के दो लाभ-
(i) ऊर्जा का यह स्रोत नवीकरणीय है और प्रदूषण मुक्त है।
(ii) जल विद्युत संयंत्र के लिए बनाए गए बाँध बाढ़ नियंत्रण और सिंचाई में भी सहायक है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ऊर्जा के स्रोत

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)|10 Videos
  • ऊर्जा के स्रोत

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (रिक्त स्थानों को उपयुक्त शब्दों या अंकों से भरें)|10 Videos
  • ऊर्जा के स्रोत

    KIRAN PUBLICATION|Exercise प्रश्नावली (लघु उत्तरीय प्रश्न)|20 Videos
  • प्रकाश का अपवर्तन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (आंकिक प्रश्न)|8 Videos