Home
Class 10
PHYSICS
ऊर्जा संकट को समझाएँ।...

ऊर्जा संकट को समझाएँ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

ईंधन के आविष्कार से लेकर अब तक हम अधिकतर कोयला पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस जैसे संकेन्द्रीय ऊर्जा स्रोतों पर निर्भर रहे। बाद में हमने नाभिकीय रिएक्टरों में ईंधनों के रूप में यूरेनियम उपयोग भी आरम्भ कर दिया। आज इन सभी ऊर्जा स्रोतों का अभाव होने लगा है। आज ऊर्जा का संकट संसार के सामने है क्योंकि खनिज तेल के वर्तमान ज्ञात साधन कुछ ही शताब्दी में समाप्त हो जायेंगे। ऊर्जा संकट के प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं-
(i) जनसंख्या में वृद्धि- आज संसार की जनसंख्या बहुत ही बढ़ गयी है जिसके फलस्वरूप भौतिक पर्यावरण में मानव का हस्तक्षेप बढ़ता जा रहा है। ऊर्जा स्रोत सीमित है परन्तु जनसंख्या के बढ़ने से ऊर्जा का संकट आ गया है।
(ii) औद्योगिक एक कृषि विकास के स्रोतों में ऊर्जा का अत्यधिक खर्च- औद्योगिक क्रान्ति के मूलस्वरूप नये-नये उद्योग स्थापित किये गये हैं। परन्तु उनको चलाने के लिए प्रचुर मात्रा में ऊर्जा की आवश्यकता है। बड़े-बड़े कल-कारखाने को चलाने के लिए ऊर्जा की खपत बढ़ गयी है। फलस्वरूप आज हम ऊर्जा संकट के घेरे में आ गये हैं।
(iii) ऊर्जा का अनावश्यक उपयोग- आज ऊर्जा स्रोतों का दुरुपयोग बढ़ता ही जा रहा है। अक्सर तेल भण्डारों तथा कोयले के खानों में आग लग जाती है दैनिक जीवन में भी हम ऊर्जा का अनावश्यक उपयोग करते हैं।
वर्तमान समय में भारत ऊर्जा संकट के कटघरे में फंस गया है। भारत में जितने भी ऊर्जा स्रोतों के भण्डार हैं वे सभी कुछ ही समय के लिए हैं, जैसे हमारे देश में ज्ञात कोयला भण्डार लगभग 80 अरब टन है। इस भण्डार में से हम लगभग 150 करोड़ टन कोयला प्रतिवर्ष खोदकर निकाल लेते हैं। आशा की जाती है कि शताब्दी के अन्त तक तीन 400 करोड़ टन हो जायेगा। खपत की इस दर से यह भंडार दो या तीन सौ वर्षों तक चलेगा। अतः हमें ऊर्जा के बढ़ते हुए इस खपत को रोकना चाहिये।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ऊर्जा के स्रोत

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न)|50 Videos
  • प्रकाश का अपवर्तन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (आंकिक प्रश्न)|8 Videos