Home
Class 10
BIOLOGY
ओजोन छिद्र से आप क्या समझते है? यह कैसे ...

ओजोन छिद्र से आप क्या समझते है? यह कैसे उत्प्नन होता है? इससे होनेवाली हानियों के बारे में लिखें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

वैज्ञानिकों के अध्ययन से यह पता चला है कि 1980 के बाद ओजोन स्तर में तीव्रता से गिरावट आई है। अंटार्कटिका के ऊपर ओजोन के स्तर में इतनी कमी आई है कि इसे ओजोन छिद्र की संज्ञा दी जाती है।
विभिन्न रासायनिक कारणों से ओजोन परत की क्षति बहुत तेजी से हो रही है। क्लोरोफ्लोरो कार्बन की वृद्धि के कारण ओजोन परत में छिद्र उत्पन्न हो गए हैं जिनसे सूर्य के प्रकाश में विद्यमान पराबैंगनी विकिरणें सीध पृथ्वी पर आने लगी हैं जो कैंसर और त्वचा रोगों के कारण बन रह हैं। 1998 तक क्लोरोफ्लोरो कार्बन के प्रयोग में 50% की कमी करने की बात कही. गई। सन् 1992 में माँट्रियल प्रोटोकॉल की मीटिंग में 1996 तथा `CFC_S` पर धीरे-धीरे रोक लगाने को स्वीकार किया गया। अब क्लोरोफ्लोरो कार्बन की जगह हाइड्रोफ्लोरो कार्बनों का प्रयोग आरंभ किया गया है जिसमें ओजोन परत को क्षति पहुँचाने वाले क्लोरीन या ब्रोमीन नहीं हैं। जनसामान्य में इसके प्रति भी सजगता लगभग नहीं है। ओजोन परत पराबैंगनी (UV) विकिरणों का अवशोषण कर लेती है।
इस क्षति को सीमित करने के लिए 1987 में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UHEP) में सर्वसम्मति यही बनी है कि क्लोरोफ्लोरो कार्बन `(CFC_S)` के उत्पादन को 1986 के स्तर पर सीमित रखा जाए। इससे होने वाली निम्नलिखित हानियाँ हैं-
(i) इनका प्रभाव त्वचा पर पड़ता है जिससे त्वचा के कैंसर की संभावना बढ़ जाती है।
(ii) पौधों में वृद्धि दर कम हो जाती है।
(iii) ये सूक्ष्म जीवों तथा अपघटकों को मारती हैं इससे पारितंत्र में असंतुलन उत्पन्न हो जाता है।
(iv) ये पौधों में पिगमेंटों को नष्ट करती हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • हमारा पर्यावरण

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्स्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)|26 Videos
  • हमारा पर्यावरण

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्स्तर (अतिलघु उत्तरीय प्रश्न )|72 Videos
  • हमारा पर्यावरण

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (लघु उत्तरीय प्रश्न) |15 Videos
  • श्वसन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|5 Videos