Home
Class 10
BIOLOGY
वायुमंडल की परिभाषा दें। वायु प्रदूषण क्...

वायुमंडल की परिभाषा दें। वायु प्रदूषण क्या है? यह कैसे होता है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पृथ्वी के चारों ओर वायु एक अदृश्य आवरण बनाती है। यह पृथ्वी का वायुमण्डल कहलाता है। वायुमण्डल पृथ्वी तल से 40 किमी ऊँचाई तक फैला हुआ है। समस्त वायु का 99% लगभग इस क्षेत्र में होता है। थोड़ी-बहुत वायु तो 1000 किलोमीटर से अधिक ऊँचाई पर भी पाई गई है। वायु प्रदूषण वायु के भौतिक, रासायनिक या जैविक गुणों में अवांछित परिवर्तनों के कारण होता है।
वायु प्रदूषण के स्रोत (Sources of air pollution) ये दो प्रकार के होते हैं (i) प्राकृतिक, (ii) मानव निर्मित। प्रदूषक विभिन्न प्रकार के हो सकते हैं। वायु प्रदूषण के कुछ प्राकृतिक कारण हैं - ज्वालामुखी विस्फोट के दौरान उत्सर्जित लावा के साथ निर्मुक्त गैस तथा कणिकीय पदार्थ, आँधी तथा तेज हवाओं के दौरान जमीन से ऊपर उड़ती धूल, जंगलों में लगी आग तथा कोहरा परागकण आदि।
वायु को प्रदूषित करने वाले कुछ कारक अग्रलिखित हैं-(i) जीवाश्मी ईंधनों के जलने से उत्पन्न गैसें `CO_2` तथा CO
(ii) स्वचालित वाहन तथा रेल इंजनों से निकलने वाला धुआँ तथा कुछ अन्य गैसें। (iii) सल्फर तथा नाइट्रोजन के ऑक्साइड, क्लोरोफ्लोरोकार्बन, हाइड्रोजन सल्फाइड, अमोनिया, क्लोरीन गैसें। (iv) बैक्टीरिया तथा धूल के कण। (v) कणिकीय पदार्थ जैसे धूल के कण, सूक्ष्म बूंदें, फ्लाई ऐश, कोहरा (fog), धूम्र (fumes) तथा एरोसॉल।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • हमारा पर्यावरण

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्स्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न )|34 Videos
  • श्वसन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|5 Videos
KIRAN PUBLICATION-हमारा पर्यावरण -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्स्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )
  1. आहार-जाल क्या है ? इसे उदाहरण से समझाएँ।

    Text Solution

    |

  2. अपशिष्ट पदार्थों का चक्रण को उदाहरण देकर समझाएँ।

    Text Solution

    |

  3. वायुमंडल में ओजोन-स्तर से हमें क्या लाभ है ? यह किन कारणों से घटता जा...

    Text Solution

    |

  4. ओजोन का निर्माण एवं अवक्षय किस प्रकार होता है ?

    Text Solution

    |

  5. जैविक आवर्धन (Biological magnification) क्या है? क्या पारितंत्र के विभ...

    Text Solution

    |

  6. ओजोन परत की क्षति हमारे लिए चिंता का विषय क्यों है। इस क्षति को सीमित ...

    Text Solution

    |

  7. निम्नलिखित का उपयुक्त उदाहरण सहित वर्णन करें - अम्ल वर्षा

    Text Solution

    |

  8. निम्नलिखित का उपयुक्त उदाहरण सहित वर्णन करें - ओजोन का घटना

    Text Solution

    |

  9. निम्नलिखित का उपयुक्त उदाहरण सहित वर्णन करें - वैश्विक ऊष्मन पौधाघर ...

    Text Solution

    |

  10. आहार पिरामिड से आप क्या समझते हैं ? चित्र सहित वर्णन करें।

    Text Solution

    |

  11. वायुमंडल की परिभाषा दें। वायु प्रदूषण क्या है? यह कैसे होता है?

    Text Solution

    |