Home
Class 10
PHYSICS
श्रेणीक्रम में संयोजित प्रतिरोधकों एवं स...

श्रेणीक्रम में संयोजित प्रतिरोधकों एवं समांतरक्रम में संयोजित प्रतिरोधकों के समतुल्य प्रतिरोधी के लिए व्यंजक प्राप्त करें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

श्रेणीक्रम में संयोजित प्रतिरोध-
यदि कई प्रतिरोधों का संयोजन पहले प्रतिरोध का दूसरा किनारा दूसरे प्रतिरोध के पहले किनारे से तथा तीसरे प्रतिरोध का पहला किनारा दूसरे प्रतिरोध के दूसरे किनारे से जोड़ा जाए, तो प्रतिरोधों के इस प्रकार के संयोजन को श्रेणीबद्ध संयोजन कहते हैं। इस संयोजन में प्रत्येक प्रतिरोध से एक ही धारा प्रवाहित होती है।

माना कि `R_1 ,R_2` तथा `R_3` तीन प्रतिरोध हैं। इन तीनों की श्रेणीबद्ध संयोजन किया गया है। माना कि A पर विभव `V_1,B` पर विभव `V_2` तथा C पर विभव `V_3` तथा D पर विभव `V_4` है। इसलिये A और B के बीच विभवांतर `V_1-V_2 B` और C के बीच विभवांतर `V_2-V_3` तथा C और D के बीच विभवांतर `V_3-V_4` है। परिपथ में I धारा प्रवाहित होती है। ओम के नियमानुसार,
` V_1 -V_2 = IR_1` .....(1)
` V_2 - V_3 = IR_2` ....(2)
`V_3 - V_4 = IR_3` ...(3)
समीकरण (i), (ii) तथा (iii) को जोड़ने पर,
`V_1 - V_4 = IR_1 + IR_2 + IR_3`
` V_1 - V_4 = I (R_1 + R_2 + R_)` ...(4)
कई प्रतिरोधों को एक साथ जोड़ने के बाद जो प्रतिरोध प्राप्त होता है उसे समतुल्य प्रतिरोध कहते हैं। माना कि समतुल्य प्रतिरोध का मान R है फिर A और D के बीच विभवान्तर `V_1-V_4` है, इसलिए
` V_1 - V_4 = IR`
इसका मान समीकरण (iv) में रखने पर,
`IR = I (R_1 + R_2 + R_3)`
` therefore F = (R_1 + R_2 + R_3) Omega`
इस प्रकार श्रेणीक्रम में समतुल्य प्रतिरोध का मान कुल प्रतिरोधों के योग के बराबर होता है।
समांतरक्रम में संयोजित प्रतिरोध -
मान लिया कि तीन प्रतिरोध `R_1, R_2` तथा `R_3` हैं। इन्हें समांतर क्रम में संयोजित किया गया है। माना कि सेल से I धारा प्रवाहित होता है जो प्रतिरोध से क्रमशः `I_1 , I_2` तथा `I_3 ` भाग में प्रवाहित हो रही है। अतः ओम के नियम से,

`I_1 = (V_1 - V_2)/(R_1) , I_2 = (V_1 -V_2)/(R_2) , I_3 = (V_1 - V_2)/(R_3)`
यदि तुल्य प्रतिरोध का मान R हो, तो `(1)/(V_1 - V_2) = 1/R`
समीकरण (1) से `1/R = (1)/(R_1) + (1)/(R_2) + (1)/(R_3)`
अतः प्रतिरोधों के समान्तर क्रम में तुल्य प्रतिरोध का मान प्रत्येक प्रतिरोध से कम होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विद्युत धारा

    KIRAN PUBLICATION|Exercise प्रश्नावली (आंकिक प्रश्न) |23 Videos
  • विद्युत धारा

    KIRAN PUBLICATION|Exercise प्रश्नावली (लघु उत्तरीय प्रश्न) |32 Videos
  • विद्युत -धारा का चुंबकीय प्रभाव

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|10 Videos
KIRAN PUBLICATION-विद्युत धारा-प्रश्नावली (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
  1. SI मात्रक के साथ विद्युत-धारा, विभवांतर और प्रतिरोध को परिभाषित करें औ...

    Text Solution

    |

  2. ओम का नियम क्या है ? इसे कैसे सत्यापित किया जाता है ?

    Text Solution

    |

  3. प्रतिरोध क्या है? एक तार की कुंडली का प्रतिरोध ऐमीटर तथा वोल्टमीटर की ...

    Text Solution

    |

  4. किसी चालक तार का प्रतिरोध किन-किन बातों पर निर्भर करता है? व्याख्या कर...

    Text Solution

    |

  5. श्रेणीक्रम में प्रतिरोधों को किसी प्रकार जोड़ा जाता है? प्रतिरोधों के ...

    Text Solution

    |

  6. समांतरक्रम में प्रतिरोधों को किस प्रकार संयोजित किया जाता है। इस संयोज...

    Text Solution

    |

  7. श्रेणीक्रम में संयोजित प्रतिरोधकों एवं समांतरक्रम में संयोजित प्रतिरोध...

    Text Solution

    |

  8. विद्युत धारा प्रवाह के कारण किसी प्रतिरोधक में उत्पन्न ऊष्मा का व्यंजक...

    Text Solution

    |