Home
Class 9
BIOLOGY
संक्रामक रोग फैलने की विभिन्न विधियाँ कौ...

संक्रामक रोग फैलने की विभिन्न विधियाँ कौन-कौन सी हैं?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

संक्रामक या छूत के रोग निम्नलिखित विधियों द्वारा फैलते हैं -
1. वायु द्वारा - अनेक रोगों के रोगाणु छींकने, खाँसने, बोलने, थूकने या मल-मूत्र त्यागने के द्वारा वायु में फैल जाते हैं। वायु के द्वारा ये रोगाणु सांस लेने की क्रिया द्वारा स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में प्रवेश कर उसे रोगी बना देते हैं।
2. जल द्वारा - हैजा, तपेदिक, पेचिश आदि रोगों के रोगाणु पीने वाले जल में मिलकर शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। दूषित जल में बर्तन धोने, फल-सब्जियों के धोने से भी रोगों का संक्रमण होता है। रोगी व्यक्ति के कपड़े जल-स्रोतों के पास धोने से या मल विसर्जन के द्वारा रोगाणु जल में प्रवेश कर लेते हैं जो शरीर में पहुँच कर रोग का कारण बन जाते हैं।
3. भोजन द्वारा - भोजन और अन्य दूषित खाने वाले खाद्य पदार्थों के द्वारा रोगाणु शरीर में पहुँच कर व्यक्ति को रोगी बना देते हैं। बासी और ठंडा भोजन अधिक नुकसानदायक है।
4. व्यक्तिगत संपर्क द्वारा - रोगी के कपड़ों, बिस्तरों, बर्तन, तौलिए या सीधे संपर्क द्वारा संक्रामक रोग स्वस्थ व्यक्ति तक पहुँच कर हानि पहुँचाते हैं।
5. जंतुओं द्वारा - कुछ जंतु मक्खी, मच्छर, चूहा आदि रोगवाहक की भूमिका निभाते हैं। भोजन को दूषित कर या सीधे शरीर में पहुँच कर रोगाणु रोग का कारण बन जाते हैं। मलेरिया मच्छर के काटने और हैजा मक्खी के द्वारा तथा प्लेग चूहे के द्वारा फैलता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • हम बीमार क्यों होते हैं

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise अभ्यास के प्रश्न|11 Videos
  • हम बीमार क्यों होते हैं

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (अति लघूत्तरात्मक प्रश्न )|50 Videos
  • प्राकृतिक संपदा

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise अध्याय का तीव्र अध्ययन|39 Videos
DEEPAK PUBLICATION-हम बीमार क्यों होते हैं-अध्याय का तीव्र अध्ययन
  1. संक्रामक रोग फैलने की विभिन्न विधियाँ कौन-कौन सी हैं?

    Text Solution

    |

  2. मधुमेह एक रोग है जिसमे मूत्र में होता है :

    Text Solution

    |

  3. मलेरिया परजीवी का संक्रमण कहाँ होता है?

    Text Solution

    |

  4. मलेरिया फैलता है -

    Text Solution

    |

  5. यकृत में जाकर बैक्टीरिया कौन-सा रोग फैलाते हैं?

    Text Solution

    |

  6. इकाइनोडर्मेटा का लक्षण नहीं है

    Text Solution

    |

  7. निम्नलिखित में से कौन-सा रोग वंशागत है ?

    Text Solution

    |

  8. संक्रामक रोग है -

    Text Solution

    |

  9. रोग फैलने का साधन कौन-सा है?

    Text Solution

    |

  10. निम्नलिखित में से कौन-सा रोग वंशागत है ?

    Text Solution

    |

  11. एड्स का कारण है -

    Text Solution

    |

  12. निम्नलिखित में से किस कारण से एड्स नहीं फैलता?

    Text Solution

    |

  13. निस्सेरिया गोनोरी के संक्रमण से होने वाला रोग कौन सा है?

    Text Solution

    |

  14. कुत्ते के काटने से कौन-सा रोग होता है -

    Text Solution

    |

  15. जल से फैलने वाले रोग क्या कहलाते हैं?

    Text Solution

    |

  16. जापानी बुखार किस अंग को प्रभावित करता है?

    Text Solution

    |

  17. विषाणु जनित रोग नहीं है

    Text Solution

    |

  18. अमीबी पेचिश एक रोग है -

    Text Solution

    |

  19. एक संक्रामक रोग है

    Text Solution

    |

  20. कैंसर का संबंध होता है-

    Text Solution

    |

  21. कौन-सा रोग ऐसा है जो एक बार हो जाने के बाद दोबारा कभी नहीं होता?

    Text Solution

    |