वे जीवाणु, जो रोग फैलाते हैं, रोगाणु कहलाते हैं। रोगाणुओं के शरीर में प्रवेश और इनकी प्रतिक्रिया से मनुष्य बीमार हो जाता है। निम्नलिखित विधियों द्वारा रोगाणु रोग फैला सकते हैं - 1. संपर्क द्वारा - कुछ रोगाणु रोगी के सीधे संपर्क से या रोगी द्वारा इस्तेमाल की हुई वस्तुओं से फैलते हैं। जैसे कोई स्वस्थ व्यक्ति रोगी के कपड़े पहन लेता है या उसका बिस्तर इस्तेमाल करता है, तो रोग के कीटाणु उसके शरीर में प्रवेश करके उसे रोगी बना देते हैं, जैसे चर्म रोग उत्पन्न करने वाले रोगाणु।. 2. खाने की वस्तुओं द्वारा - टायफाइड, हैज़ा आदि के रोगाणु रोगी का बचा हुआ भोजन खाने से हमारे शरीर में प्रवेश करके रोग फैला देते हैं। 3. हवा द्वारा - सर्दी, जुकाम, इंफ्लुएंजा आदि रोगों के रोगाणु स्वस्थ मनुष्य के शरीर में सांस द्वारा प्रवेश करते हैं। 4. रोगवाहकों द्वारा - मक्खी, मच्छर, चूहे, पिस्सू आदि कुछ जंतु रोग फैलाने में सहायक होते हैं, जैसे मलेरिया मादा एनाफ्लीज़ मच्छर के काटने से फैलता है। प्लेग चूहों के द्वारा फैलता है। 5. जल द्वारा - रोगाणु पीने के जल के साथ मिलकर स्वस्थ व्यक्ति तक पहुँच जाते हैं और हैज़ा, पेचिश, टायफाइड आदि रोग मनुष्य को आ घेरते हैं। इसीलिए विशेषकर वर्षा ऋतु में पानी को उबालकर फिर उसे ठंडा कर पीने की सलाह दी जाती है ताकि रोगाणु नष्ट हो जाएँ।
टॉपर्स ने हल किए ये सवाल
हम बीमार क्यों होते हैं
DEEPAK PUBLICATION|Exercise अध्याय का तीव्र अध्ययन|25 Videos
हम बीमार क्यों होते हैं
DEEPAK PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न )|32 Videos
प्राकृतिक संपदा
DEEPAK PUBLICATION|Exercise अध्याय का तीव्र अध्ययन|39 Videos
DEEPAK PUBLICATION-हम बीमार क्यों होते हैं-अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबंधात्मक प्रश्न )