Home
Class 9
PHYSICS
बल और संवेग में सम्बन्ध स्थापित करो |...

बल और संवेग में सम्बन्ध स्थापित करो |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

संवेग-किसी वस्तु का संवेग उसकी संहति m तथा वेग v के गुणनफल के बराबर होता है। इसे .p. द्वारा दर्शाया जाता है।
संवेग = संहति `xx` वेग
या p = mv
हम जानते हैं कि यदि किसी वस्तु पर बल लगाया जाए तो वह त्वरित हो जाती है। वस्तु में उत्पन्न त्वरण, न्यूटन के गति के दूसरे नियम के अनुसार, उस पर लगे बल पर निर्भर करता है।
यदि किसी .m. संहति की वस्तु पर .F. बल लगने के कारण उसमें उत्पन्न त्वरण .a. हो तो गति के दूसरे नियम के अनुसार-
F=ma
a=`(F)/(m)` ...(i)
माना वस्तु का प्रारंभिक वेग = `v_1" "m//s` तथा t समय पश्चात् अंतिम वेग = `v_2` m/s
तो `a=(v_2-v_1)/(t)` ... (ii)
समीकरण (i) और (ii) से
`(F)/(m)=(v_2-v_1)/(t)`
या `F=(m(v_2-v_1))/(t)`
या `F=(mv_2-mv_1)/(t)`
परंतु `mv_1=P_1`(प्रारंभिक संवेग)
तथा `mv_2=P_2` (अंतिम संवेग)
`therefore F=(P_2-P_1)/(t)` F = संवेग के परिवर्तन की दर
अर्थात् किसी वस्तु पर लगा बल इकाई समय में संवेग में हुए परिवर्तन के बराबर होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • बल तथा गति के नियम

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise स्वयं करें|14 Videos
  • बल तथा गति के नियम

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise अध्याय का तीव्र अध्ययन |33 Videos
  • बल तथा गति के नियम

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (गणनात्मक प्रश्न)|13 Videos
  • ध्वनि

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise अध्याय का तीव्र अध्ययन |33 Videos
  • वार्षिक परीक्षा प्रश्न-पत्र

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise जीव विज्ञान|31 Videos