Home
Class 9
PHYSICS
घर्षण से तुम्हारा क्या अभिप्राय है? सिद्...

घर्षण से तुम्हारा क्या अभिप्राय है? सिद्ध करो कि जहाँ यह एक तरफ वरदान है, वहीं एक शाप भी है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

घर्षण-जब एक वस्तु किसी अन्य वस्तु के संपर्क में रहते हुए गति करती है तो उस गति की दिशा के विपरीत एक बल कार्य करता है , जिसे घर्षण बल या घर्षण कहते हैं।
घर्षण वरदान के रूप में घर्षण एक आवश्यक बुराई है, क्योंकि इसके बिना कोई कार्य संभव नहीं है, जैसे
(1) पाँव और सड़क के बीच यदि घर्षण न हो तो हम चल-फिर नहीं सकते।
(2) वाहनों के टायरों तथा सड़क के बीच घर्षण न हो तो वाहन नहीं चल सकते।
(3) घर्षण के कारण ही दीवार तथा लकड़ी में कील आदि गाड़ी जा सकती है।
(4) घर्षण के कारण ही माचिस की तीली को जलाया जा सकता है।
(5) ब्लैकबोर्ड तथा चाक के बीच घर्षण के कारण ही ब्लैकबोर्ड पर लिखना संभव होता है।
(6) घर्षण के कारण ही पैन से कापी पर लिखा जा सकता है।
(7) घर्षण के कारण ही वाहनों को ब्रेकों द्वारा रोका जा सकता है।
(8) घर्षण के कारण ही मशीनों और विद्युत् मोटरों से संबद्ध पट्टे पहियों पर घूम सकते हैं।
घर्षण शाप के रूप में- घर्षण एक आवश्यक बुराई होने के साथ-साथ हमें निम्नलिखित हानियाँ भी पहुँचाता है, जैसे
(1) घर्षण के कारण मशीनों के पुर्जे घिसते हैं तथा टूट जाते हैं।
(2) घर्षण के कारण ही मशीनों की दक्षता 100% नहीं होती।
(3) घर्षण के कारण अधिक ऊर्जा खर्च होती है।
(4) घर्षण के कारण वाहनों के टायर घिस जाते हैं।
(5) घर्षण के कारण हमारे जूते घिस जाते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • बल तथा गति के नियम

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise स्वयं करें|14 Videos
  • बल तथा गति के नियम

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise अध्याय का तीव्र अध्ययन |33 Videos
  • बल तथा गति के नियम

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (गणनात्मक प्रश्न)|13 Videos
  • ध्वनि

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise अध्याय का तीव्र अध्ययन |33 Videos
  • वार्षिक परीक्षा प्रश्न-पत्र

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise जीव विज्ञान|31 Videos