Home
Class 9
PHYSICS
घर्षण कम करने की विधियों के नाम लिखें तथ...

घर्षण कम करने की विधियों के नाम लिखें तथा इनमें से किसी एक की व्याख्या करें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

घर्षण बल को निम्नलिखित ढंग से कम किया जा सकता है
(1) घर्षण बल को वस्तु की सतह पर गड्डे तथा उभारों को समतल करके कम किया जा सकता है।
(2) तेल या स्नेहक दो सतहों के बीच के घर्षण बल को कम करता है। इसी कारण मशीनों के पुजों में तेल डालकर घर्षण कम किया जा सकता है।
(3) साबुन तथा पानी का मिश्रण भी दो सतहों के बीच घर्षण को कम कर सकता है।
(4) बॉल-बेयरिंग का प्रयोग करके भी घर्षण कम किया जा सकता है।
(5) कैरम बोर्ड पर थोड़ा पाऊडर छिड़कने से वह उसके उभार तथा गड्ढों को थोड़ा भर देता है, जिससे गोट आसानी से इधर-उधर जा सकती है।
(6) घर्षण को कम करने के लिए वाहनों को विशेष आकृति दी जाती है।
(7) दो तलों को पॉलिश से चमकाकर तथा सड़कों पर कोलतार डालकर घर्षण को कम किया जा सकता है।
बॉल-बेयरिंग के प्रयोग से घर्षण को कम करना-घर्षण को कम करने के लिए मशीनों में प्रायः बॉल-बेयरिंगों का उपयोग किया जाता है। बॉल-बेयरिंग में छोटी-छोटी धातु की गोलियाँ होती हैं, जो मशीन की सी सतहों के बीच डाल दी जाती हैं। आपने इन्हें साइकिल के पहियों में लगा देखा होगा। ये घर्षण को कम कर देते हैं, जिससे हमें ऊर्जा व श्रम की बचत होती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • बल तथा गति के नियम

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise स्वयं करें|14 Videos
  • बल तथा गति के नियम

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise अध्याय का तीव्र अध्ययन |33 Videos
  • बल तथा गति के नियम

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (गणनात्मक प्रश्न)|13 Videos
  • ध्वनि

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise अध्याय का तीव्र अध्ययन |33 Videos
  • वार्षिक परीक्षा प्रश्न-पत्र

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise जीव विज्ञान|31 Videos