Home
Class 6
CHEMISTRY
समुद्र के जल से साधारण नमक कैसे प्राप्त ...

समुद्र के जल से साधारण नमक कैसे प्राप्त किया जाता है ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

समुद्र के जल से व्यापक स्तर पर साधारण नमक प्राप्त करने के लिए वाष्पीकरण विधि का प्रयोग किया जाता है। इस कार्य के लिए ज्वार के समय समुद्री जल को किनारे पर बनाई गई छोटी-छोटी खुली क्यारियों में इकट्ठा किया जाता है। इन्हें लैगून कहते हैं। सूर्य की गर्मी के कारण जल का वाष्पीकरण के द्वारा पृथक्करण हो जाता है तथा नमक क्यारियों में बच जाता है। इस नमक को इकट्ठा कर लिया जाता है। इस प्रकार हमें समुद्र के जल से नमक प्राप्त होता है।
Promotional Banner