Home
Class 7
BIOLOGY
एक प्रयोग द्वारा दर्शाइए कि वायु दाब डाल...

एक प्रयोग द्वारा दर्शाइए कि वायु दाब डालती है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

ढक्कन वाला टिन का एक डिब्बा लेकर उसे पानी से लगभग आधा भर लीजिए। डिब्बे को मोमबत्ती की लौ पर तब तक गर्म कीजिए, जब तक कि पानी उबलने न लगे। पानी को कुछ मिनट तक उबलने दीजिए तथा फिर मोमबत्ती को बुझा दीजिए। शीघ्र ही डिब्बे का ढक्कन कसकर बंद कर दीजिए। अब डिब्बे को ध्यानपूर्वक धातु के गहरे पात्र अथवा वाशबेसिन में रख दीजिए। डिब्बे पर ठंडा पानी डालिए। आप देखेंगे कि डिब्बे का आकार विरूपित हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब डिब्बे पर पानी डाला जाता है, तो डिब्बे के अंदर की कुछ भाप जल में संघनित हो जाती है, जिससे भीतर की वायु की मात्रा कम हो जाती है। परिणामस्वरूप डिब्बे के भीतर वायु का दाब डिब्बे के बाहर की वायु के दाब से कम हो जाता है। दाब के इस अंतर के कारण डिब्बा पिचक जाता है। इससे सिद्ध होता है कि वायु दाब डालती है।

चित्र 8.5 : गर्म जल से भरा डिव्या जिसे ठंडा किया जा रहा है
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पवन तूफान और चक्रवात

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise अध्याय का तीव्र अध्ययन|23 Videos
  • पवन तूफान और चक्रवात

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न(लघूत्तरात्मक प्रश्न)|22 Videos
  • जीवों में श्वसन

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (अध्याय का तीव्र अध्ययन)|18 Videos
  • पादप में जनन

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise अध्याय का तीव्र अध्ययन|20 Videos