Home
Class 7
BIOLOGY
मृदा परिच्छेदिका से क्या अभिप्राय है? इस...

मृदा परिच्छेदिका से क्या अभिप्राय है? इसकी विभिन्न परतों का वर्णन करें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मृदा परिच्छेदिका-मृदा की विभिन्न परतों से गुजरती हुई ऊर्ध्वाकाट मृदा परिच्छेदिका कहलाती है। मृदा परिच्छेदिका की परतें-प्रत्येक परत स्पर्श, रंग, गहराई और रासायनिक संघटन में अलग होती है। ये परतें संस्तर-स्थितियाँ कहलाती हैं। इसे हम कुएँ की खुदाई करते समय, पहाड़ों पर तथा नदियों के किनारे देख सकते हैं।
1. A-संस्तर-स्थिति-मृदा की सबसे ऊपर वाली संस्तर-स्थिति सामान्यतः गहरे रंग की होती है, क्योंकि यह हयूमस और खनिजों से समृद्ध होती है। ह्यूमस, मृदा को उर्वर बनाता है तथा पादपों को पोषण प्रदान करता है। यह परत सामान्यतः मृदु, सरंध्र और अधिक जल को धारण करने वाली होती है। इसे शीर्षमृदा अथवा A-संस्तर-स्थिति कहते हैं। यह कृमियों, कृतकों, छछंदरों और भुंगुओं जैसे अनेक जीवों को आवास प्रदान करती है। छोटे पादपों की जड़ें पूरी तरह से शीर्षमृदा में ही रहती हैं।
2. B-संस्तर-स्थिति-शीर्षमृदा से नीचे की परत में ह्यूमस कम होती है, लेकिन खनिज अधिक होते हैं। यह परत सामान्यतः अधिक कठोर और अधिक घनी होती है और B-संस्तर-स्थिति या मध्यपरत कहलाती है।
3.C-संस्तर-स्थिति-तीसरी परत C-संस्तर-स्थिति कहलाती है, जो दरारों और विदरोंयुक्त शैलों के छोटे ढेलों की बनी होती है।
4. आधार शैल-C-संस्तर स्थिति के नीचे आधार शैल होता है, जो कठोर होता है और इसे फावड़े से खोदना कठिन होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • मृदा

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise अध्याय का तीव्र अध्ययन|30 Videos
  • मृदा

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न(लघूत्तरात्मक प्रश्न)|17 Videos
  • प्राणियों में पोषण

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (अध्याय का तीव्र अध्ययन)|18 Videos
  • मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूलन

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise अध्याय का तीव्र अध्ययन|28 Videos