Home
Class 7
BIOLOGY
श्वसन प्रक्रिया को दिखाने के लिए प्रतिरू...

श्वसन प्रक्रिया को दिखाने के लिए प्रतिरूप तैयार कर क्रियाविधि को समझाएँ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

निम्नलिखित प्रतिरूप मॉडल को तैयार कर श्वसन प्रक्रिया को सहजता से समझा जा सकता है-
प्रतिरूप-प्लास्टिक की चौड़े मुँह वाली एक बोतल लीजिए। इसके पेंदे को काटकर अलग कर दीजिए। Y के आकार की काँच अथवा प्लास्टिक की एक नली लीजिए। बोतल के ढक्कन में एक ऐसा छिद्र कीजिए, जिससे यह नली आसानी

से निकल जाए। नली के शाखित सिरे पर दो गुब्बारे (बिना फूले हुए) लगा दीजिए। नली को चित्रानुसार बोतल में लगा दीजिए। अब बोतल का ढक्कन लगा दीजिए तथा इसे इस प्रकार सील बंद कर दीजिए कि यह वायुरुद्ध हो जाए। बोतल के खुले पेंदे पर रबड़ अथवा प्लास्टिक की एक पतली शीट तानकर किसी रबड़ बैंड की सहायता से बाँध दीजिए।
क्रियाविधि-रबड़ की परत को पकड़कर आधार से नीचे की ओर खींचिए। हम देखते हैं कि गुब्बारे वायु भरने के कारण फूल जाते हैं। यही क्रिया हमारे फेफड़ों में अंतःश्वसन के समय होती है। अब रबड़ की परत को ऊपर की ओर धकेलिए। हम देखते हैं कि वायु निकलने के कारण गुब्बारे बिना फुलाए की स्थिति में आ जाते हैं। यही क्रिया हमारे फेफड़ों के उच्छ्वसन के समय होती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जीवों में श्वसन

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (अध्याय का तीव्र अध्ययन)|18 Videos
  • जीवों में श्वसन

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|20 Videos
  • जल : एक बहुमूल्य संशाधन

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (अध्याय का तीव्र अध्ययन)|11 Videos
  • पवन तूफान और चक्रवात

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise अध्याय का तीव्र अध्ययन|23 Videos