Home
Class 7
BIOLOGY
मनुष्य में श्वास लेने की क्रियाविधि का व...

मनुष्य में श्वास लेने की क्रियाविधि का विवरण दीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मनुष्य में श्वास लेने की प्रक्रिया निम्नलिखित तीन चरणों में बाँटी जा सकती है-
1. अंतःश्वसन-वक्ष-गुहा का फैलाव डायाफ्राम तथा पसलियों के बीच जुड़ी पेशियों के संकुचन के कारण होता है। इससे वक्ष की पसलियाँ उपरिमुखी एवं बर्हिमुखी गति करती हैं जिसके कारण वक्ष-गुहा का आयतन बढ़ जाता है जिससे वायु का दबाव कम हो जाता है। परिणामस्वरूप बाह्य वायु नासा द्वार, श्वास नली एवं श्वसनी द्वारा फुफ्फुस में प्रवेश कर जाती है।
2. गैसों का आदान-प्रदान-फुफ्फुस की कूपिका ऑक्सीजन युक्त वायु से भर जाती है, साथ ही कोशिकाओं में रक्त प्रवाह होता रहता है। ऑक्सीजन विसरण द्वारा कूपिका से रक्त में प्रवेश कर जाती है और ऊतकों से कार्बन डाइऑक्साइड विसरित होकर कूपिका में आ जाती है।
3. उच्छ्वसन-डायाफ्राम के सिकुड़ने से वक्ष-गुहा का आयतन कम हो जाता है जिसके कारण उपस्थित कार्बन डाइऑक्साइड युक्त वायु नासा-द्वार से बाहर निकाल दी जाती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जीवों में श्वसन

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (अध्याय का तीव्र अध्ययन)|18 Videos
  • जीवों में श्वसन

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|20 Videos
  • जल : एक बहुमूल्य संशाधन

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (अध्याय का तीव्र अध्ययन)|11 Videos
  • पवन तूफान और चक्रवात

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise अध्याय का तीव्र अध्ययन|23 Videos