Home
Class 10
CHEMISTRY
थर्मिट अभिक्रिया या एल्युमिनोथर्मी पर सं...

थर्मिट अभिक्रिया या एल्युमिनोथर्मी पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

यह एक ऐसा प्रक्रम है जिसे आयरण कण ऐलुमिनियम का उपयोग करके टूटी हुए रेल लाइन को जोड़ने में प्रयोग किया जाता है।

प्रक्रम-इस प्रक्रिया में एक क्रूसिबल लेते हैं जिसकी तली में एक छेद होता है। क्रूसिबल के अंदर ऐलुमिनियम पाउडर और फैरिक ऑक्साइड का मिश्रण 1 : 3 में लेते हैं। इस मिश्रण को थर्मिट कहते हैं। अब इस क्रूसिबल को रेल लाइन के टूटे हुए भाग पर रखा जाता है, ताकि क्रूसिबल का छेद रेल लाइन के टूटे हुए भाग पर आए। थर्मिट, मिश्रण के ऊपर ज्वलन/दहन मिश्रण (Al पाउडर + बेरियम परऑक्साइड) डाला जाता है। इस मिश्रण में ऐलुमिनियम रिबन इस प्रकार लगा देते हैं कि इसका एक सिरा क्रूसिबल से बाहर आए।

प्रक्रिया शुरू करने से पहले मैग्नीशियम रिबन को जलाया जाता है। जैसे ही आग मैग्नीशियम रिबन से होती हुई दहन मिश्रण तक पहुँचती है, दहन मिश्रण तेजी से जलने लगता है। इस कारण से अत्यधिक मात्रा में ऊष्मा निकलती है जो नीचे रखे ‘थर्मिट. को पिघला देती है और थर्मिट से गलित लोहा, नीचे टूटी हुई रेल लाइन पर पड़ता है। जब टूटा हुआ भाग भर जाता है तो क्रूसिबल को हटा लेते हैं। ठंडा होने पर रेल लाइन जुड़ जाती है उस पूरे प्रक्रम को एल्युमिनोथर्मी कहते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • धातु एवं अधातु

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न) |74 Videos
  • तत्वों का आवर्त वर्गीकरण

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (III.निबन्धात्मक प्रश्न)|5 Videos
  • रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (III निबन्धात्मक प्रश्न)|39 Videos