Home
Class 9
BIOLOGY
भंडार गृहों (गोदामों) में अनाज की हानि क...

 भंडार गृहों (गोदामों) में अनाज की हानि कैसे होती है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

भंडार गृहों में अनाज को हानि पहुँचाने वाले कारक निम्नलिखित हैं -
(क) जैविक कारक -
1. कृतक, पक्षी तथा अन्य जंतु - चूहे, गिलहरी आदि खेतों, घरों तथा गोदामों में रखे खाद्यान्नों को हानि पहुँचाते हैं। इनके बालों, पंखों तथा मल-मूत्र से खाद्यान्नों को नुकसान पहुँचता है।
2. सूक्ष्मजीव - विभिन्न जीवाणु तथा फफूंदी खाद्यान्नों में रासायनिक परिवर्तन के फलस्वरूप उनकी संरचना में परिवर्तन कर देते हैं और इस प्रकार ये अनाज को हानि पहुंचाते हैं।
3. कीट - कई प्रकार के कीट कच्चे खाद्यान्न, जैसे अनाज, दालों आदि को क्षति पहुँचाते हैं। वे इन्हें अपने मल-मूत्र से दूषित कर देते हैं।
4. एंजाइम - ये जैव उत्प्रेरक हैं, जो कोशिकाओं में पाए जाते हैं। ये अधिक समय तक भंडारित किए गए फल, सब्जियों आदि को खराब कर देते हैं।
(ख) अजैविक कारक - भंडारित अनाज को हानि पहुँचाने वाले अजैविक कारक निम्नलिखित हैं -
1. नमी - भंडारण करते समय खाद्य पदार्थ में अधिक नमी नहीं होनी चाहिए। खाद्य पदार्थ में नमी की मात्रा उसके भार के 14% से अधिक नहीं होनी चाहिए। खाद्यान्नों में अधिक नमी होने पर -
(1) इसके दानों का आकार बढ़ जाता है।
(2) सूक्ष्मजीव तथा एंजाइम बहुत अधिक सक्रिय हो जाते हैं।
(3) कीटों द्वारा संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है।
(4) नमी वाली वायु में फफूंदी आदि के उगने की संभावना अधिक होती है।
2. तापमान - कम ताप पर एंजाइम, कीट तथा अन्य सूक्ष्मजीव अधिक सक्रिय नहीं होते। इस कारण विकारी खाद्य पदार्थों को शीत भंडारों में रखते हैं।
3. भंडारण के लिए बर्तन - भंडारण में प्रयुक्त वर्तन सीसा, धातु या तांबे के बने हुए नहीं होने चाहिएँ, क्योंकि ये विषैले होते हैं तथा इनसे खाद्यान्न के विषाक्त होने की संभावना बढ़ जाती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • खाद्य संसाधनों में सुधार

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (अति लघूत्तरात्मक प्रश्न)|65 Videos
  • खाद्य संसाधनों में सुधार

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|69 Videos
  • खाद्य संसाधनों में सुधार

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise अध्याय का तीव्र अध्ययन|46 Videos
  • ऊतक

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise अध्याय का तीव्र अध्ययन|35 Videos
  • जीव में विविधता

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise अध्याय का तीव्र अध्ययन|33 Videos
DEEPAK PUBLICATION-खाद्य संसाधनों में सुधार-अभ्यास के प्रश्न
  1. फसल उत्पादन की एक विधि का वर्णन करो जिससे अधिक पैदावार प्राप्त हो सके।

    Text Solution

    |

  2. खेतों में खाद तथा उर्वरक का उपयोग क्यों करते हैं?

    Text Solution

    |

  3. अंतराफसलीकरण तथा फसल-चक्र के क्या लाभ हैं?

    Text Solution

    |

  4. आनुवंशिक फेरबदल क्या है? कृषि प्रणालियों में ये कैसे उपयोगी हैं?

    Text Solution

    |

  5. भंडार गृहों (गोदामों) में अनाज की हानि कैसे होती है?

    Text Solution

    |

  6. किसानों के लिए पशुपालन प्रणालियाँ कैसे लाभदायक हैं?

    Text Solution

    |

  7. पशुपालन के क्या लाभ हैं?

    Text Solution

    |

  8. उत्पादन बढ़ाने के लिए कुक्कुट पालन, मत्स्य पालन तथा मधुमक्खी पालन में ...

    Text Solution

    |

  9. प्रग्रहण मत्स्यन, मेरीकल्चर तथा जल संवर्धन में क्या अंतर है?

    Text Solution

    |