Home
Class 9
BIOLOGY
फसल की किस्मों में सुधार के कौन-कौन से क...

फसल की किस्मों में सुधार के कौन-कौन से कारक हैं? वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

फसलों की किस्मों में सुधार की आवश्यकता - मानव और पशुओं में निरंतर बढ़ती जनसंख्या के लिए खाद्यान्न, चारा, रेशा, चीनी और तेल आदि की माँग बढ़ती जा रही है, परंतु भू-संसाधन सीमित होने के कारण बढ़ती आवश्यकता की पूर्ति फसलों की उत्पादकता बढ़ाने से संभव हो सकती है। अतः फसल सुधार अर्थात् किस्म सुधार के द्वारा बढ़ती माँग को पूरा किया जा सकता है।
फसलों की किस्मों में सुधार के उद्देश्य - (1) अधिक उपज लेने के लिए किस्म सुधार की आवश्यकता है।
(2) उत्तम गुणवत्ता वाले उत्पाद प्राप्त करने के लिए इसकी आवश्यकता होती है, जैसे दालों में प्रोटीन की मात्रा, फलों व सब्जियों में परिरक्षण की गुणवत्ता, तिलहन में तेल की गुणवत्ता आदि।
(3) फसलों में रोग प्रतिरोधी क्षमता विकसित करने के लिए किस्म सुधार की आवश्यकता है।
(4)अगेती और समान परिपक्वता के लिए कुछ लंबी अवधि वाली फसलों में गुण विकसित करने के लिए किस्म सुधार आवश्यक है।
(5) फसलों में प्रकाश एवं ताप असंवेदनशीलता का गुण फसल किस्म सुधार से किया जा सकता है। इन कारकों के प्रति असंवेदी किस्मों के विकास से खेती की सीमाएँ बढ़ाई जा सकती हैं।
(6) किस्म सुधार से फसलों में ऐच्छिक गुण, जैसे चारे वाली फसलों में लंबाई, अधिक फुटाव का गुण, कुछ धान्य फसलों में बौनापन का गुण, फलों में मिठास का गुण आदि विकसित किए जा सकते हैं।
(7) फसलों में व्यापक अनुकूलता वाली किस्मों का विकास कर, पर्यावरण की विभिन्न परिस्थितियों में फसल उत्पादन में स्थायीपन लाया जा सकता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • खाद्य संसाधनों में सुधार

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise अध्याय का तीव्र अध्ययन|46 Videos
  • खाद्य संसाधनों में सुधार

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|69 Videos
  • ऊतक

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise अध्याय का तीव्र अध्ययन|35 Videos
  • जीव में विविधता

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise अध्याय का तीव्र अध्ययन|33 Videos