Home
Class 9
BIOLOGY
मधुमक्खी पालन का विस्तृत वर्णन कीजिए।...

मधुमक्खी पालन का विस्तृत वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मछली एक जलीय जीव है और प्रोटीन का समृद्ध स्रोत है। इसका उत्पादन जल कृषि के अंतर्गत किया जाता है। हमारे देश में 16 लाख हेक्टेयर अंतःस्थलीय जलीय क्षेत्र तथा 7500 किलोमीटर लंबी तटरेखा मछली उत्पादन के लिए उपयुक्त है। आवास के आधार पर मछलियों निम्नलिखित प्रकार की होती हैं -
(1) अलवण या मृदु जलीय मछलियाँ,
(2) लवणीय या समुद्री मछलियाँ,
(3) बॅकिश पानी की मछलियाँ।
1. अलवण या मृदु जलीय मछलियाँ - तालाबों, नदियों, झीलों और झरनों में अलवणीय मछलियाँ पाई जाती हैं। इनमें कटला, रोहु, मृगल, सिल्वर कार्प तथा ग्रास कार्प प्रमुख हैं। कटला सबसे तेज वृद्धि करने वाली मछली है।
2. समुद्री मछलियाँ - समुद्र और खारे पानी में भारी संख्या में मछलियाँ पाई जाती हैं और ये मछलियाँ प्रमुख समुद्री खाद्य पदार्थ हैं। समुद्र में पाई जाने वाली मछलियों में रिबन मछली, कैट फिश, सारडाइन, शार्क, हिल्सा, पलाडेग फिश प्रमुख हैं।
3. बैकिश मछली - ये मछलियाँ लहरों से आए एकत्रित पानी में पाई जाती हैं। पर्लस्थोट और मुलेट इनके उदाहरण हैं।
मछलियों के शत्रु - भृग, जलीय शलभ, मेंढक, सांप और पक्षी छोटी व बड़ी मछलियों के शत्रु हैं।
मछलियों की बीमारियाँ - मछलियों में बीमारी के मुख्य कारक जीवाणु और विषाणु हैं। IPN (इंफेक्सीयस पैंक्रियाटिक नेक्रासिस) तथा VHS (वायरल हीमोरेजिक सेप्टीसेमिया) मछलियों में पाई जाने वाली प्रमुख संक्रमणीय बीमारियाँ हैं। जल प्रदूषण से भी मछली उत्पादन को भारी क्षति पहुँच रही है। मछली उत्पादन को बढ़ाने के लिए पूरे देश में मत्स्य पालकों को छोटे तथा बड़े स्तर की मत्स्यशालाएँ उपलब्ध हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • खाद्य संसाधनों में सुधार

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise अध्याय का तीव्र अध्ययन|46 Videos
  • खाद्य संसाधनों में सुधार

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|69 Videos
  • ऊतक

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise अध्याय का तीव्र अध्ययन|35 Videos
  • जीव में विविधता

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise अध्याय का तीव्र अध्ययन|33 Videos