Home
Class 6
BIOLOGY
ऊँट मरुस्थल में रहने के लिए किस प्रकार अ...

ऊँट मरुस्थल में रहने के लिए किस प्रकार अनुकूलित है? तीन कारण लिखो।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

ऊँट को .मरुस्थल का जहाज. कहते हैं, क्योंकि यही केवल एक ऐसा पशु है जो मरुस्थल की कठिन परिस्थितियों में बोझ ढोने, सवारी या यातायात के साधन के रूप में काम आता है। यह रेगिस्तान में रहने के लिए निम्नलिखित रूप से अनुकूल है -
(1) इसके खुर बड़े गद्देदार तलवों से ढके होते हैं जो गर्म रेत में चलने के लिए सहायता करते हैं।
(2) यह दस से चौदह दिन तक बिना भोजन या जल के रह सकता है। इसका भोजन वसा के रूप में इसके कूबड़ में एकत्रित रहता है। इसे यह आवश्यकतानुसार उपयोग कर सकता है।
(3) यह एक ही गूंट में 50 लीटर पानी पी जाता है। पानी इसके शरीर में इकट्ठा रहता है। यह पानी 10-12 दिन के लिए काफी होता है।
(4) इसे पसीना कम आता है।
(5) इसके श्वसन में कम नमी होती है।
(6) यह बाहर के पर्यावरण से अपने शरीर का तापमान संतुलित कर लेता है। इसके शरीर का तापमान `42^(@)C` तक बढ़ सकता है।
(7) ऊँट मूत्र उत्सर्जन भी कम करता है जिससे जल की कम मात्रा में हानि होती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • सजीव - विशेषताए एय आवास

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|35 Videos
  • कचरा - संग्रहण एवं निपटान

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबंधात्मक प्रश्न)|2 Videos