Home
Class 7
BIOLOGY
फूल के विभिन्न भागों का वर्णन चित्र बनाक...

फूल के विभिन्न भागों का वर्णन चित्र बनाकर करें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

फूल पौधे का एक महत्त्वपूर्ण भाग है। पुष्पी पौधे में फूल लैंगिक जनन में भाग लेता है। फूल की सहायता से फल और बीज बनते हैं। फूल के निम्नलिखित चार भाग होते हैं
1. बाहादल पुंज या हरी पत्तियाँ-फूल के सबसे बाहर की ओर हरी पत्तियों का एक चक्र होता है, जिसे बादल पुंज कहते हैं। यह फूल की रक्षा करता है। इसका रंग हरा होता है।
2. दल पंज या रंगीन पत्तियाँ या पंखड़ियाँ-बाहादल पुंज के भीतरी भाग को दल पुंज कहते हैं। प्रत्येक अंग पंखडी या दल कहलाता है। इसका रंग विभिन्न फूलों में अलग-अलग होता है। इनका कार्य कीटों को आकर्षित करके परागण में सहायता करना है।
3. पंकेसर या पुमंग-फूल के नर भाग को पुंकेसर या पुमंग कहते हैं। यह फूल का बाहर से तीसरा भाग है। पंकेसर के मुख्य दो भाग होते हैं परागकोश तथा पुतंतु। परागकोश के अंदर परागकण होते हैं। ये निषेचन के बाद बीज बनाते हैं।

4. स्त्रीकेसर या जायांग-फूल के मादा भाग को स्त्रीकेसर कहते हैं। यह फूल का सबसे भीतरी भाग है। इसके निम्नलिखित भाग होते हैं
(1) वर्तिकाग्र-सबसे ऊपर के फूले हुए भाग को वर्तिकान कहते हैं। परागकण इस भाग से आकर चिपकते हैं।
(2) वर्तिका वर्तिकान के नीचे एक पतली-सी इंडी होती है, जिसे वर्तिका कहते हैं। परागकण इसी डंडी से होकर अंडाशय में जाते हैं।
(3) अंडाशय-स्त्रीकेसर के सबसे नीचे के फूले हुए भाग को अंडाशय कहते हैं। इस भाग में बीजांड होते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पादप में जनन

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise अध्याय का तीव्र अध्ययन|20 Videos
  • पादप में जनन

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न ( लघूत्तरात्मक प्रश्न )|22 Videos
  • पवन तूफान और चक्रवात

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise अध्याय का तीव्र अध्ययन|23 Videos
  • पादपों में पोषण

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (अध्याय का तीव्र अध्ययन)|15 Videos