Home
Class 7
PHYSICS
दर्पणों के क्या उपयोग हैं?...

दर्पणों के क्या उपयोग हैं?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

दर्पण के उपयोग निम्नलिखित हैं-
1. समतल दर्पण के उपयोग- (1) समतल दर्पण का प्रयोग घरों में चेहरा देखने के लिए किया जाता है, (2) कपड़े की दुकानों तथा अन्य दुकानों पर सजावट के लिए समतल दर्पण का प्रयोग किया जाता है, (3) मोटरों में ड्राइवर अपने पीछे बैठी सवारियों को देखने के लिए समतल दर्पण का प्रयोग करते हैं, (4) बाल काटते समय हज्ज़ाम (नाई) पीछे के बाल दिखाने के लिए समतल दर्पण का प्रयोग करते हैं, (5) पनडुब्बियों में प्रयुक्त पेरिस्कोप में समतल दर्पण का प्रयोग किया जाता है।
2. अवतल दर्पण के उपयोग-(1) डॉक्टर अवतल दर्पण का प्रयोग मुँह, कान तथा नाक से भीतरी भाग का निरीक्षण करने के लिए करते हैं, (2) टॉर्च में अवतल दर्पण का प्रयोग किया जाता है, (3) मोटरगाड़ी अथवा ट्रैक्टर की बत्तियों में बल्ब के पीछे अवतल दर्पण का प्रयोग किया जाता है, (4) अवतल दर्पण का उपयोग शेविंग के लिए दर्पण के रूप में किया जाता है, (5) अवतल दर्पण का उपयोग दूरबीनों में किया जाता है, (6) बड़े-बड़े अवतल दर्पणों का प्रयोग सोलर कुकर की किरणों को अभिसारित करने के लिए किया जाता है।
3. उत्तल दर्पण के उपयोग-(1) स्कूटरों, कारों, बसों तथा ट्रकों के सामने पीछे से आ रहे वाहनों को देखने के लिए उत्तल दर्पण का प्रयोग किया जाता है, (2) लाफिंग गैलरियों (Laughing Galleries) में लोगों को दर्पण के सामने खड़े करके उनके विचित्र आकार के प्रतिबिंब दिखाकर हँसाने के लिए उत्तल दर्पण का प्रयोग किया जाता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रकाश

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise अध्याय का तीव्र अध्ययन |12 Videos
  • प्रकाश

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न ( लघूत्तरात्मक प्रश्न )|32 Videos
  • गति एवं समय

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (अध्याय का तीव्र अध्ययन)|16 Videos
  • भौतिक एव रासायनिक परिवर्तन

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (अध्याय का तीव्र अध्ययन)|20 Videos