Home
Class 8
BIOLOGY
नाइट्रोजन चक्र का संक्षिप्त वर्णन करो।...

नाइट्रोजन चक्र का संक्षिप्त वर्णन करो।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

नाइट्रोजन चक्र-हमारे वायुमंडल में 78% नाइट्रोजन गैस है। पौधे एवं जंतु वायुमंडल से सीधे नाइट्रोजन ग्रहण नहीं कर सकते। लेग्यूम की जड़ों में विद्यमान राइजोबियम जीवाणु व तड़ित विद्युत द्वारा नाइट्रोजन के स्थिरीकरण के द्वारा नाइट्रेट्स बनते हैं। नाइट्रेट्स जल में घुलित होने के कारण पौधों के द्वारा अवशोषित कर लिए जाते हैं। पौधे नाइट्रेट्स का उपयोग प्रोटीन एवं यौगिकों के संश्लेषण में करते हैं जिन्हें जंतु खाद्य के रूप में ग्रहण कर लेते हैं।

पोधों व जंतुओं की मृत्यु के उपरांत नाइट्रोजनयुक्त यौगिक मिट्टी में मिल जाते हैं। यह पौधों द्वारा पुनः प्रयुक्त कर लिए जाते हैं। कछ विशिष्ट जीवाणु नाइट्रोजनी यौगिकों को नाइट्रोजन गैस में परिवर्तित कर वायुमंडल में मुक्त कर देते हैं। इसी प्रकार वायुमंडल में नाइट्रोजन का चक्र चलता रहता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • सूक्ष्मजीव : मित्र एवं शत्रु

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|39 Videos
  • संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न )|2 Videos