Home
Class 10
BIOLOGY
पौधों में प्राकृतिक कायिक प्रवर्धन का वर...

पौधों में प्राकृतिक कायिक प्रवर्धन का वर्णन करें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्राकृतिक कायिक प्रवर्धन-पौधे में बीज को छोड़कर, किसी अन्य भाग, जैसे जड़, तना, पत्ते से पौधा विकसित होने की प्रक्रिया, प्राकृतिक कायिक प्रवर्धन कहलाती है। यह तीन प्रकार से होता है (जड़ों के द्वारा कुछ पौधों की जड़ों पर कायिक कलिकाएँ होती हैं, जब वे उगती हैं तो वे पौधे को जन्म देती हैं।
जब शक्करकंदी को गीली मिट्टी में दबाया जाता है तो उस पर उपस्थित कायिक कलिकाएँ उगती हैं तथा नया पौधा बनाती हैं। अमरूद तथा पुदीने की छोटी जड़ों पर उपस्थित कलिकाएँ नए पौधों को जन्म देती हैं।

तने के द्वारा बहुत-से पौधों के तने पर कायिक कलिकाएँ होती हैं। उदाहरण के लिए, आलू तथा अदरक को जब हम मिट्टी में दबाते हैं तो ये कलिकाएँ अंकुरित होकर नया पौधा बनाती हैं।
पत्तों के द्वारा कुछ पौधे के पत्तों पर कायिक कलिकाएँ उपस्थित होती हैं। ये कलिकाएँ उचित परिस्थितियों में नया पौधा बनाती हैं। इसलिए उन्हें मिट्टी में लगाकर नए पौधे प्राप्त किए जा सकते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जीव जनन कैसे करते हैं?

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|57 Videos
  • जैव प्रक्रम

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (III.निबन्धात्मक प्रश्न )|5 Videos