Home
Class 10
CHEMISTRY
हीरे तथा ग्रेफाइट की संरचनाओं का वर्णन क...

हीरे तथा ग्रेफाइट की संरचनाओं का वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

किसी एक ही रासायनिक तत्व के विभिन्न भौतिक रूपों को अपररूप कहा जाता है। ग्रेफाइट, हीरा तथा फुलेरीन कार्बन के महत्वपूर्ण अपररूप हैं।
(i) हीरा व ग्रेफाइट की संरचना कीस व ग्रेफाइट दोनों कार्बन परमाणुओं से मिलकर बने होते हैं। दोनों में अंतर केवल यह है कि कार्बन परमाणु एक-दूसरे से किस प्रकार आबंधित है। हीरे में प्रत्येक कार्बन परमाणु अन्य चार कार्बन परमाणुओं से आबंध बनाकर एक पक्की 3D संरचना बनाता है। ग्रेफाइट में प्रत्येक कार्बन परमाणु अन्य तीन कार्बन परमाणुओं के साथ एक ही प्लेन (तल) में घटभुजाकार ढंग से जुड़े होते हैं। इनमें से एक आनंच द्विआध होता है जिससे कार्बन की चार संयोजकता संतुष्ट रहती है। ग्रेफाइट की संरचना में षटभुजाका कार्बन के परमाणुओं की परतें एक-दूसरे पर रखी होती हैं।

(ii) फुलेरीन की संरचना-फुलेरीन कार्बन के अपररूपों का एक अलग-सा प्रकार है। इनमें से सर्वप्रथम C-60 का पता लगा था, जिसमें कार्बन परमाणु एक फुटबॉल की आकृति के रूप में व्यवस्थित रहते हैं। क्योंकि इनकी आकृति डिजाइन अमेरिकी आर्किटेक्ट बकमिंस्टर फुलर के डिज़ाइन किए हुए जियोडेसिक गुंबद के समान लगते हैं, इसलिए इन्हें फुलेरीन का नाम: दिया गया है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • कार्बन एंव उसके यौगिक

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघुत्तरात्मक प्रश्न)|80 Videos
  • अम्ल, क्षारक एवं लवण

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (III. निबन्धात्मक प्रश्न )|2 Videos
  • तत्वों का आवर्त वर्गीकरण

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (III.निबन्धात्मक प्रश्न)|5 Videos